फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   floods in Indonesia Papua At least 42 dead

इंडोनेशिया : अचानक आई बाढ़ में 42 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Sun, 17 Mar 2019 09:21 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
floods in Indonesia Papua At least 42 dead
इंडोनेशिया के पापुआ में शनिवार को आई बाढ़ - फोटो : The Jayapura Police/Ekatri
इंडोनेशिया के पापुआ में शनिवार को आई बाढ़ से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


प्रांतीय राजधानी जयापुर के पास स्थित सेंटाणी में शनिवार को मूसलाधार बारिश होने लगी। जिसकी वजह से बाढ़ आ गई। इसमें 21 लोग घायल हो गए। 

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बाढ़ से दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। 

उन्होंने कहा, "इस आपदा से हताहत और प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि खोज और बचाव दल अभी भी अन्य प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन


बाढ़ का पानी कम हुआ है लेकिन अधिकारी अभी भी लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे हैं। 

एक के बाद एक कई प्राकृतिक आपदाएं

इंडोनेशिया में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है। खासकर बारिश के मौसम के दौरान जो अक्टूबर से अप्रैल तक चलती है। 

पिछले कुछ महीनों में इंडोनेशिया को एक बाद एक कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा है। 

जनवरी में, सुलावेसी द्वीप पर बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम जावा प्रांत में सैकड़ों लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस वक्त भी मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बाढ़ ऐसे समय में आई है जब एक महीने पहले कारांगटांग ज्वालामुखी से लावा और राख के विस्फोट के बाद इंडोनेशिया के अधिकारियों ने फरवरी में सियाउ द्वीप पर आपातकाल घोषित किया था। 


ज्वालामुखी फूटने की वजह से 100 से ज्यादा लोगों को वहां से हटना पड़ा था और कई गांवों से संपर्क कट गया था। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार लावा बहने की वजह से द्वीप के उत्तर पश्चिम में मौजूद बटुबुलान और बेबा की बस्तियों से जुड़ने वाली सड़कों का संपर्क कट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed