फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flights cancelled, schools closed as China fights new Covid outbreak

चीन में कोरोना की वापसी से दहशत: फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द

Fri, 22 Oct 2021 09:39 AM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 09:39 AM IST
सार

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में फिर से महामारी के प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Flights cancelled, schools closed as China fights new Covid outbreak
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस की वापसी हो रही है। इससे लोग दहशत में हैं। कई फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। फिर से वही तस्वीर नजर आ रही है, लोग घरों में कैद हो रहे हैं। कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में फिर से महामारी के प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, सरकार महामारी के प्रसार को देखते हुए सख्ते में आ गई है। सरकार ने लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने को कहा है। इसके अलावा वायरल से लड़ने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। मालूम हो कि चीन से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस  फैला था। अब एक चीन ने एक बार फिर सबकी टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन


चीन में ये ज्यादातर मामले देश के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत से सामने आए हैं। सरकार ने इन इलाकों प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। सामने आ रहे नए मामलों के लिए एक वृद्ध दंपती को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जो एक टूरिस्ट ग्रुप का हिस्सा था। यह दंपति गांसू प्रांत के सियान और इन मंगोलिया में आया था। उनकी यात्रा के दौरान कई मामले दर्ज किए गए। बीजिंग समेत पांच प्रांतों में ऐसे संक्रमित लोग मिले हैं जो इस दंपती के सपर्क में आए थे।संक्रमण वाली जगहों पर मनोरंजन स्थलों पर भी ताले लगा दिए गए हैं। चीन में घरेलू स्तर पर अब तक कोरोना वायरस को नियंत्रित करके रखा गया लेकिन लगातार पांचवे दिन कोरोना के नए मामले देख देश की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मामले सामने आए हैं। मगर सरकार ने इसके लिए कड़े कदम उठा लिए हैं ताकि हालात काबू में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed