फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   flight with 303 Indians detained in france over human trafficking

France: भारतीय यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी का शक, भारतीय दूतावास के अधिकारी भी मौजूद

Fri, 22 Dec 2023 11:38 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:38 PM IST
सार

भारतीय दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट में 303 सवार है, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के नागरिक हैं। दूतावास की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
flight with 303 Indians detained in france over human trafficking
File Photo. - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। अंदेशा है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। फ्रांस में स्थित भारतीय मिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। बता दें, फ्लाइट दुबई से निकारगुआ जा रही थी। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें बताया कि दुबई से निकारगुआ जा रही एक फ्लाइट को हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट में 303 सवार है, जिनमें अधिकतर भारतीय मूल के नागरिक हैं। दूतावास की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए लगाए बिस्तर 
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस लोक अभियोजन कार्यालाय ने बताया कि संगठित अपराध की विशेषज्ञ टीम मामले की जांच कर रही है। मानव तस्करी का शक है। पूछताछ के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान रोम की लीजेंड एयरलाइंस द्वारा संचालित की जा रही है। वह दुबई से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण विमान छोटे वैट्री हवाईअड्डे पर उतरी थी। इसी दौरान पुलिस को मानव तस्करी का अंदेशा हुआ। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वैट्री हवाई अड्डे के रिसेप्शन हॉल में बिस्तर लगा दिए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed