फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flight attendants sue United Airlines for discrimination on Dodgers charter flights

Discrimination: नीली आंखों वाली-पतली और गोरी महिलाओं को मिलता है काम! एयरलाइन पर भेदभाव का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 09:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

50 वर्षीय डॉन टोड और 44 वर्षीय डार्बी क्यूजादा ने एयरलाइंस के खिलाफ मुकदमा किया है। इन्होंने दावा किया है कि कि उनकी बेइज्जती कर उड़ानों से बाहर कर दिया, जबकि बाद में महिला सहकर्मियों को काम पर रख लिया गया क्योंकि वह पतली और कम उम्र की थीं। 
 

विज्ञापन
Flight attendants sue United Airlines for discrimination on Dodgers charter flights
यूनाइटेड एयरलाइंस - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

यूनाइटेड एयरलाइंस पर मुकदमा कर भेदभाव का आरोप लगाया गया है। दरअसल, एयरलाइन के दो फ्लाइट अटेंडेट ने दावा किया है उनके साथ रंग-रूप को लेकर भेदभाव किया गया है। उनका कहना है कि लॉस एंजिल्स डोजर्स बेसबॉल टीम की सेवा करने वाली चार्टर उड़ानों पर कुछ आयु समूहों के फ्लाइट अटेंडेंट को प्राथमिकता दी जाती है। इन अटेंडेटों ने शिकायत में दावा किया है कि खिलाड़ियों के लिए पतली, गोरी और नीली आंखों वाली महिलाओं को काम पर रखा जाता है।    

विज्ञापन


इन लोगों ने की शिकायत
50 वर्षीय डॉन टोड और 44 वर्षीय डार्बी क्यूजादा ने यूनाइटेड एयरलाइंस पर मुकदमा किया है। इन्होंने दावा किया है कि कि उनकी बेइज्जती कर उड़ानों से बाहर कर दिया, जबकि बाद में महिला सहकर्मियों को काम पर रख लिया गया क्योंकि वह पतली और कम उम्र की थीं। 
विज्ञापन

 

पिछले महीने दर्ज हुआ मुकदमा
25 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मामले को दायर किया गया था। दोनों महिलाओं ने यूनाइटेड की चार्टर उड़ानों द्वारा भेदभाव कर डोजर्स के लिए अटेंडेट को काम पर रखने और सहकर्मियों द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर नस्ल, राष्ट्रीय मूल, धर्म और उम्र के आधार पर उत्पीड़न और भेदभाव का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से अधिक समय...
मुकदमे के अनुसार, टॉड और क्यूजादा दोनों ने यूनाइटेड के लिए 15 साल से अधिक समय तक काम किया है। वह डोजर्स की उड़ानों के लिए काम करना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने एयरलाइन में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। क्योंकि डोजर्स के लिए उन्हीं लोगों को काम पर रखा जाता है, जिन्हें लंबे समय का अनुभव हो। सामान्य की तुलना में इस तरह की उड़ान में तीन गुना अधिक रुपये मिलते हैं। 

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके पास योग्यता और अनुभव था फिर भी उनके अनुरोधों को अनदेखा कर दिया गया क्योंकि वह सफेद नहीं थे। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस पर साल 2020 में भी एक ऐसा ही आरोप लगा था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। अब नए मुकदमे में 2020 के समझौते को आधार के रूप में इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed