फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   flare gun was fired inside a home causing a massive explosion in Arlington US

US: आर्लिंगटन में एक आवास के अंदर गोलीबारी के बाद विस्फोट, पड़ोसियों को अपने घरों के भीतर रहने के निर्देश

Tue, 05 Dec 2023 09:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आर्लिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आर्लिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 05 Dec 2023 09:39 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि विस्फोट की खबर मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने आस-पास के कुछ घरों को तुरंत खाली करवाया गया।

विज्ञापन
flare gun was fired inside a home causing a massive explosion in Arlington US
Huge Blast Destroys Home - फोटो : Social Media

विस्तार

आर्लिंगटन में एक घर के अंदर गोली चलने की खबर सामने आई। इस गोलीबारी के बाद एक बड़ा विस्फोट भी हुआ, जिसके बाद पुलिस पड़ोस में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का निर्देश दे रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना ब्लूमाउंट के पड़ोसी एन बर्लिंगस्ट्रीट के 800 ब्लॉग में घटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अधिकारी आवास में तलाशी वॉरंट जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। एक संदिग्ध ने घर के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिस वजह से विस्फोट हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार घर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पुलिस अधिकारी पर भी संदिग्ध ने गोली चलाई। सोमवार को हुए इस विस्फोट के बाद किसी के घायल होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी को मामूली चोट आई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि विस्फोट के दौरान उनका घर हिलने लगा था। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि उसने दो मील की दूरी से विस्फोट की आवाज सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस ने कहा कि विस्फोट की खबर मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने आस-पास के कुछ घरों को तुरंत खाली करवाया और लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed