फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five pound coin to be issued on the 95th birthday of Queen Elizabeth II in Britain

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 95वें जन्मदिन पर जारी किया जाएगा पांच पाउंड का सिक्का

Tue, 05 Jan 2021 01:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five pound coin to be issued on the 95th birthday of Queen Elizabeth II in Britain
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 95वें जन्मदिन को मनाने के लिए इस बार पांच पाउंड का एक नया सिक्का जारी किया जाएगा। ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने सोमवार को बताया कि 2021 में जारी होने वाले स्मानक सिक्कों में यह सिक्का भी अहम होगा। 

विज्ञापन


पांच पाउंड का सिक्का खास शाही आयोजनों पर ही जारी किया जाता है। इस बार जारी होने वाले सिक्के पर ईआईआईआर के ऊपर अंग्रेजी में लिखा होगा, माय हार्ट एंड माय डिवोशन यानी ‘मेरा दिल और मेरी भक्ति’। यह 1957 में सम्राट के क्रिसमस संदेश में शामिल वाक्य था जिसे सबसे पहली बार टीवी पर प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन


रॉयल मिंट ने कहा, शाही परिवार की ओर से जारी स्मारक सिक्के ब्रिटेन की विकास यात्रा में अहम योगदानों का प्रतीक होते हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में जारी होने वाले स्मारक सिक्कों में स्कॉटिश उपन्यासकार सर वाल्टर स्कॉट की कहानियाें व उनकी खोज को समर्पित होंगी जिनसे ब्रिटिश इतिहास जीवंत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जॉन लोगी बेयर्ड और टेलीविजन का निर्माण व साइंस फिक्शन को हकीकत बनाने वाले एचजी वेल्स की याद में भी सिक्के जारी होंगे। मिंट ने बताया कि इन सब के अलावा डेसिमल डे की 50वीं वर्षगांठ और अपनी महारानी के 95वें जन्मदिन की खुशी में भी एक एक सिक्का जारी किया जाएगा। 21 अप्रैल को महारानी 95 वर्ष की उम्र तक पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश शासक बन जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed