फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five month old Brazilian baby survives coronavirus after 32 days at Ventilator

ब्राजीलः पांच महीने की बच्ची एक महीने रही वेंटिलेटर पर, दी कोरोना को मात

Tue, 02 Jun 2020 08:06 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 02 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Five month old Brazilian baby survives coronavirus after 32 days at Ventilator
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

ब्राजील में पांच महीने की एक बच्ची ने महीने भर वेंटिलेटर पर रहने के बाद कोरोना वायरस को हरा दिया है। डॉक्टर इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। पांच महीने की बच्ची को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची एक महीने तक कोमा में रही इसके बावजूद वह बच निकली। बच्ची के माता-पिता ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना है। उन्होंने कहा है कि हो सकता है एक रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान बच्ची संक्रमण की चपेट में आई हो।

विज्ञापन


डोम नाम की बच्ची को रियो डी जनेरियो लोकार्डी के प्रो कॉर्डिको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, हॉस्पिटल में करीब 14 दिनों तक उसका इलाज चलता रहा जिसके बाद ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। बच्ची के पिता ने कहा है कि उसकी बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टर ने शुरुआत में इसे किसी तरह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन माना, लेकिन इलाज ने काम नहीं किया और उसकी हालत और बुरी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने बच्ची को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया, वहां बच्ची का कोरोना वायरस टेस्ट हुआ जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। लैटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभरा है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डाटा के मुताबिक, ब्राजील में अब तक वायरस संक्रमण के 5,00,849 मामले सामने आ चुके हैं और इसकी चपेट में आकर 29,300 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed