फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five Japanese escape unhurt in a suicide bombing attempt in Pakistan's Karachi news in hindi

Pakistan: कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

Fri, 19 Apr 2024 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

सिंध के परिवहन मंत्री शरजील इनाम मेमन ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
Five Japanese escape unhurt in a suicide bombing attempt in Pakistan's Karachi news in hindi
कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी सेना तो कभी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में, सिंध प्रांत में शुक्रवार को पांच जापानी नागरिकों को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने एक आत्मघाती हमला करने की कोशिश की। हालांकि, शुक्र रहा कि सभी नागरिक सही सलामत बच निकले। 

विज्ञापन


पूर्वी के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजफर महेसर ने बताया कि लांधी में मुर्तजा चोरांगी के नजदीक मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने जापानी नागरिकों की वैन को टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि सभी पांच जापानी नागरिक सुरक्षित हैं। हालांकि, उनके साथ मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। उन्होंने कहा कि जापान के नागरिक क्लिफ्टन के जमजामा स्थित अपने घर से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


आतंकवादी ने खुद को उड़ाया
आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के डीआईजी आसिफ एजाज शेख ने बताया कि जापानी नागरिक दो सुरक्षा गार्डों के साथ एक वैन में यात्रा कर रहे थे। तभी आतंकवादियों ने उनके वाहन को निशाना बनाने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि दूसरे ने वैन के करीब जाने की कोशिश में खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी शेख ने बताया कि जापानी नागरिकों को ले जा रहा वाहन बुलेट प्रूफ था। इसलिए सभी सुरक्षित हैं। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जिन्ना अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि तीन घायलों, दो सुरक्षा गार्ड और एक राहगीर को अस्पताल लाया गया जिनमें से दो की हालत गंभीर है। अस्पताल ने पुष्टि की कि किसी विदेशी को इलाज के लिए नहीं लाया गया था। अधिकारी ने बताया कि जापानी नागरिक पाकिस्तान सुजुकी मोटर्स में काम करते थे। बता दें, कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर और दक्षिणी सिंध प्रांत की राजधानी है। 

इन लोगों ने की निंदा
सिंध के परिवहन मंत्री शरजील इनाम मेमन ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। आतंकवादियों की नापाक हरकतों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

वहीं, सिंध के राज्यपाल कामरान टेसरी ने आत्मघाती हमले की निंदा की और घटना पर एक रिपोर्ट मांगी। राज्यपाल ने कहा कि शहर में आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से घटना के पीछे के उद्देश्यों का पता लगाने और मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए कहा।


चीनी नागरिकों पर हमले तेज हुए
छोटे अलगाववादी समूहों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से संबंधित परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले महीने, पांच चीनी और उनके पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी जब उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को एक वाहन से टक्कर मार दी थी। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान में काम कर रहे जापान के नागरिकों को निशाना बनाने की खबर सामने नहीं आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed