फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five Indians in the race for mid term elections in America read big news

Big News: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव की दौड़ में पांच भारतवंशी, ब्रह्मोस के कायल हुए इंडोनिशया के रक्षा मंत्री

Sun, 06 Nov 2022 07:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 07:14 AM IST
सार

सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। उद्यमी और कारोबारी श्री थानेदार भी मिशिगन जिले से कांग्रेस पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रभोवो सुबियांतो ने शुक्रवार को जकार्ता के केमायोरन में इंडो डिफेंस एक्सपो 2022में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के स्टाल का दौरा किया। 

विज्ञापन
Five Indians in the race for mid term elections in America read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के आठ नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव में पांच भारतीय-अमेरिकी दौड़ में हैं। सर्वेक्षकों और राजनीतिक पंडितों की मानें तो उनका परिणाम 100 फीसदी रहने की संभावना है।  इनमें चार वर्तमान सदस्यों एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल के फिर निर्वाचित होने की संभावना है। सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं। उद्यमी और कारोबारी श्री थानेदार भी मिशिगन जिले से कांग्रेस पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इनमें सबसे वरिष्ठ बेरा हैं, जो कैफोर्निया कांग्रेस जिला सात से छठीं बार सदस्य बनने की दावेदारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गिलगिट-बाल्टिस्तान में भूकंप व बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
गिलगिट-बाल्टिस्तान। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले इलाके गिलगिट-बाल्टिस्तान में भूकंप और बाढ़ से पीड़ितों ने राहत दिलाने की मांग लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों की मदद पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि 25 नवंबर तक समुचित मदद मुहैया नहीं कराई गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


चीनी केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर फान यिफेई गिरफ्तार
चीन के केंद्रीय बैंक के डिप्टी गर्वनर फान यिफेई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के भ्रष्टाचारा रोधी एजेंसी ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यिफेई पर अनुशासन और कानूनों का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मोस के कायल हुए इंडोनिशया के रक्षा मंत्री सुबियांतो
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रभोवो सुबियांतो ने शुक्रवार को जकार्ता के केमायोरन में इंडो डिफेंस एक्सपो 2022में ब्रह्मोस एयरोस्पेस के स्टाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की तमाम जानकारियां लीं। कहा, मौजूदा दौर की जरूरतों और चुनौतियों के लिहाज से ब्रह्मोस जैसा रणनीतिक रूप से कुशल हथियार किसी भी सेना का मनोबल और प्रभाव बढ़ाने वाला होता है। 

असम में 15 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार
असम के कामरूप (मेट्रो) जिले में एक वाहन से करोड़ों की ड्रग्स जब्त की गई है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में गुवाहाटी शहर पुलिस की टीम ने एक अभियान चलाकर ड्रग्स जब्त की हैं। 


बीएमसी का अभियंता 50 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के 57 वर्षीय कार्यकारी अभियंता को शनिवार को 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह अंधेरी इलाके में अवैध निर्माण को लेकर एक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए यह घूस ले रहा था। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एसीबी की एक टीम ने शुक्रवार को ‘के-पूर्व’ वार्ड में तैनात कार्यकारी अभियंता सतीश पवार को तब पकड़ा, जब वह अपने कार्यालय में रिश्वत की राशि ले रहे थे। अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय ने 13 अक्तूबर को शेड के अवैध निर्माण के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed