फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Five dead in US state of North Carolina shooting

North Carolina shooting: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी में पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 12:41 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, नॉर्थ कैरोलिना
एएनआई, नॉर्थ कैरोलिना Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 12:41 PM IST
सार

उत्तरी कैरोलिना पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्जिया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Five dead in US state of North Carolina shooting
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। अब दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से ऐसी ही खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। 

विज्ञापन


मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने वारदात में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
वहीं इस मामले में रैले पुलिस विभाग की ओर से भी बयान जारी किया गया है। वारदात वाले इलाके में लोगों को आगाह किया गया है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इस मामले में उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने शहर के मेयर से भी बात की है और पूरे इलाके में सख्त कानून व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्त में आया आरोपी
उत्तरी कैरोलिना राज्य में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आईं खबरों के मुताबिक, अरोपी की गिरफ्तारी जॉर्जिया से हुई है। इससे पहले खबर आई थी कि संदिग्ध फरार है। हालांकि, बाद में स्पार्टनबर्ग काउंटी शेरिफो ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि, रैले पुलिस विभाग की ओर से अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। शहर की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा,  यह रैले शहर के लिए एक कष्टकारी औ दुखद दिन है। 


बीते रविवार को भी हुई थी ऐसी घटना
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। बीते रविवार को फ्लोरिडा में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी। फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में रविवार तड़के गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी थीं। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार नौ अक्टूबर को सुबह करीब तीन बजे हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed