फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fitness Influencer Larissa Borges, 33, Dies After Double Cardiac Arrest

Brazil: दुनिया को देती थी फिटनेस का मंत्र, 33 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर को दो बार पड़ा दिल का दौरा, मौत

Thu, 31 Aug 2023 09:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सल्वाडोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सल्वाडोर Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

लारिसा बोर्गेस 20 अगस्त को ग्रैमाडो जाने के लिए यात्रा कर रही थीं, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह कोमा में चली गईं। 

विज्ञापन
Fitness Influencer Larissa Borges, 33, Dies After Double Cardiac Arrest
लारिसा बोर्गेस - फोटो : social media

विस्तार

ब्राजील की इन्फ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस, जो पूरी दुनिया को फिट रहने का मंत्र देती थीं। वो खुद महज 33 साल की उम्र में जिंदगी से हार गईं। दरअसल, उनकी मौत दो बार दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बोर्गेस ने करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ी और आखिरकार सोमवार को हार मान ली। परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन

साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी

परिवार ने कहा कि महज 33 साल की उम्र में किसी दयालु और नेक इंसान को खोना सदमे जैसा है। हमारे दिल टूट गए हैं। हम बहुत लंबे समय तक इस क्षति को भुला नहीं सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने जीवन के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Larissa Borges (@lariborgesx)

विज्ञापन
विज्ञापन

जा रही थीं ग्रैमाडो

दरअसल, लारिसा बोर्गेस 20 अगस्त को ग्रैमाडो जाने के लिए यात्रा कर रही थीं, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई। बाद में, उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा और उसके तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच

फिलहाल, इन्फ्लुएंसर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा उस समय वह शायद नशे में थीं। उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया है। डिप्टी गुस्तावो बार्सेलोस ने बताया प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि वह नशीले पदार्थ का सेवन करती थी। अधिकारी ने कहा कि शायद शराब पीने के कारण ऐसा हुआ है। आगे जांच की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed