{"_id":"66a03c95a8ce69e5170650a7","slug":"fishing-vessel-sinks-in-south-atlantic-more-than-five-dead-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Atlantic: दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी; छह लोगों की मौत, सात लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Atlantic: दक्षिण अटलांटिक में मछली पकड़ने वाली नाव डूबी; छह लोगों की मौत, सात लापता
Wed, 24 Jul 2024 04:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:58 AM IST
सार
अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने गई नाव डूब गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
अटलांटिक महासागर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अटलांटिक महासागर में मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए हैं। ब्रिटिश और स्पेनिश समुद्री अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि फॉकलैंड द्वीप समूह के तट से लगभग 200 मील दूर नाव सवार 27 लोग मछली पकड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
स्पेनिश अधिकारियों ने बताया कि अर्गोस जॉर्जिया नामक 176 फुट की जहाज अर्जेंटीना के पास दक्षिण अटलांटिक महासागर में डूब गई। जिसके बाद किसी तरह नाव से चौदह लोगों को बचाकर जीवनरक्षक नौका पर चढ़ाया गया। इसके अलावा दो अन्य नावों को भी बचा लिया गया।
विज्ञापन
स्पेन के 10 लोगों की हुई पहचान
दक्षिणपूर्वी गैलिसिया में स्पेन के पोंटेवेद्रा प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के 10 सदस्यों की पहचान स्पेन के लोगों के रूप में की गई है। चालक दल में अन्य दूसरे देशों के लोग भी शामिल हैं लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं।
विज्ञापन