{"_id":"6228cd775cb7dd7c6607ea44","slug":"first-person-to-receive-pig-heart-transplant-dies-after-2-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले लगा था सूअर का दिल, उसकी हुई मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले लगा था सूअर का दिल, उसकी हुई मौत
Wed, 09 Mar 2022 09:23 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:23 PM IST
सार
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था।
विज्ञापन
David Bennett
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के जिस शख्स के शरीर में दो महीने पहले सूअर का दिल लगाया गया था, उसकी मौत हो गई है। एएफपी के हवाले से यह खबर सामने आई है। दो महीने पहले दुनिया में पहली बार किसी इंसान के अंदर सूअर का दिल लगाया गया था। ये कारनामा किया था अमेरिका के डॉक्टरों ने जिन्होंने 57 वर्षीय डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल प्रत्यर्पित किया था।
विज्ञापन
मेडिकल जगत में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा गया था और इसे ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी से जूझ रही दुनिया के लिए एक नई उम्मीद जगाने वाला कदम माना गया था। लेकिन इस घटना के बाद उम्मीदें धूमिल दिखने लगी है। दुनिया भर में हर दिन ऑर्गन ट्रांसप्लांट की कमी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिसिन के डॉक्टरों ने 7 जनवरी 2022 को मैरीलैंड के डेविड बेनेट के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था। दुनिया में ये पहली बार था जब किसी इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया गया था। हालांकि, पहले भी सूअर के हार्ट वॉल्व का इस्तेमाल इंसान के वॉल्व बदलने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन पहली बार सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट किया गया था।
विज्ञापन