{"_id":"5f23983b8ebc3e9f70083b4a","slug":"first-dog-to-test-positive-for-covid-19-in-the-new-york-america-has-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना वायरस से कुत्ते की मौत, संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कोरोना वायरस से कुत्ते की मौत, संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था
Fri, 31 Jul 2020 09:34 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ कुत्ते की मौत हो गई है। किसी कुत्ते के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था। स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने ‘नेशनल जियोग्राफिक’ को बताया कि उनके सात साल के श्वान ‘बडी’ को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा।
विज्ञापन
एक पशु चिकित्सक ने मई में बडी की जांच की जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमेरिका के कृषि विभाग ने जून में जानकारी दी थी कि न्यूयॉर्क में एक ‘जर्मन शेफर्ड’ देश में संक्रमित पाया जाने वाला पहला श्वान है।
विज्ञापन
‘बडी’ की हालत और खराब होने पर 11 जुलाई को उसे दर्द रहित मौत दे दी गई। उसके खून की जांच में प्रतिरोधक प्रणाली के कैंसर का भी पता चला। यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कोरोना वायरस के कारण ही हुई है या नहीं।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने अमेरिका में कई पशुओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। अब तक 12 श्वान, 10 बिल्लियां, एक बाघ तथा एक शेर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने कहा कि पशुओं से कोरोना वायरस फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ परिस्थितियों में लोगों से यह संक्रमण पशुओं तक फैल सकता है।