फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   First batch of Indian students airlifted from Israel under Operation Ajay israel hamas war news update

Operation Ajay: इस्राइल से 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान पहुंचा दिल्ली, लोगों ने भारत सरकार का किया धन्यवाद

Fri, 13 Oct 2023 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 06:37 AM IST
सार

तेल अवीव विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हर्ष ने कहा कि अब राहत मिल रही है। हमें खुशी है कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया, जिसके माध्यम से हम अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार सहायता कर रही है।

विज्ञापन
First batch of Indian students airlifted from Israel under Operation Ajay israel hamas war news update
ऑपरेशन अजय। - फोटो : Twitter

विस्तार

इस्राइल में फंसे भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंच गया है। पहले जत्थे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मिलाकार कुल 212 लोग भारत पहुंचे हैं। लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हम अब अपने देश में हैं, बहुत खुशी हो रही है। बता दें, हमास ने शनिवार सुबह इस्राइल पर हमला किया था, जिसके बाद से अब तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। हमले में दोनों पक्षों के करीब 2500 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया स्वागत
विज्ञापन


इस्राइल से भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भारतीय छात्र विशेष ने कहा था कि मैं भारत जा रहा हूं। बहुत खुश हूं। यहां सब कुछ बहुत डरावना हो चुका है। हम घर जाने वाले हैं। हमें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। इसके अलावा, तेल अवीव विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हर्ष ने कहा था कि अब राहत मिल रही है। हमें खुशी है कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया, जिसके माध्यम से हम अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार सहायता कर रही है। माता-पिता यहां की स्थिति के कारण अधिक चिंतित थे। हालांकि, अब मुझे घर देखकर वह बहुत खुश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह भारत पहुंचेगा पहला जत्था
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा कि इस्राइल में भारतीय दूतावास यहां फंसे भारतीयों की मदद कर रहा है। भारतीय यात्रियों का पहले जत्थे ने गुरुवार को तेल अवीव से भारत के लिए उड़ान भरी थी। पहले जत्थे में 212 लोग शामिल शामिल हैं। भारतीय दूतावास उन लोगों की मदद करेगा, जो भारत जाना चाहते हैं। इसके लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। संघर्ष को देखते हुए एक दिन पहले 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। 

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।


भारतीय कंपनियों-नागरिकों से दूतावास ने साधा संपर्क
तेल अवीव में भारतीय दूतावास के उप-प्रभारी राजीव बोडवाडे और वाणिज्यिक प्रतिनिधि नवीन रामकृष्ण ने इस्राइल में भारतीय कंपनियों से संपर्क कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। कंपनियों, भारतीयों व छात्रों को ईमेल से देश लौटने के लिए उपलब्ध उड़ानों की जानकारी दी जा रही है। भारतीयों को लाने के लिए वायुसेना का परिवहन विमान स्टैंड बाई में रखा गया है। जरूरत हुई, तो विमान को इस्राइल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed