फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing on reham khan ex wife car of prime minister imran khan asks is this new pakistan of imran government

जानलेवा हमला: प्रधानमंत्री की पूर्व पत्नी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग, रेहम खान ने पूछा- क्या ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान?

Mon, 03 Jan 2022 09:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

 रेहम खान और पीएम इमरान खान के बीच लंबे समय से तकरार है। रेहम खान इमरान खान की सबसे बड़ी आलोचक भी हैं। उन्होंने कहा था कि इमरान खान पाकिस्तान के कट्टरपंथी समाज में धर्म खासतौर पर इस्लाम का इस्तेमाल करके वोट हासिल करना चाहते हैं। इसके साथ ही इमरान खान पर तलाक को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा। 

विज्ञापन
Firing on reham khan ex wife car of prime minister imran khan asks is this new pakistan of imran government
इमरान खान और रेहम खान

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की कार पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। रेहम खान ने खुद ट्वीट करके इस हमले की जानकारी दी है। रेहाम खान के मुताबिक, जब वह अपने भतीजे की शादी से लौटकर रात को घर लौट रही थी, इसी दौरान उनकी कार पर अचानक फायरिंग की गई। गनीमत की बात रही कि रेहम खान बाल-बाल बच गईं। रेहम ने इमरान सरकार के खिलाफ ट्वीट कर आरोपों की झड़ी लगा दी। रेहम खान ने इमरान खान से पूछा कि क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? कायरों, ठगों और लालचियों की स्थिति में आपका स्वागत है !!

विज्ञापन


विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में रेहम खान ने लिखा, 'मैं एक आम पाकिस्तानी की तरह पाकिस्तान में ही जीना और मरना चाहती हूं। चाहें मुझ पर कायराना हमला हो या बीच सड़क पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाएं। इस तथाकथित सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं अपने देश के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी घेर चुकी हैं रेहम खान
इससे पहले रेहम खान ने इमरान खान पर इस्लाम का इस्तेमाल करके वोट हासिल करने और पाकिस्तान में बढ़ते रेप के मामलों में महिलाओं के कपड़ों को लेकर इमरान खान के विवादित बयान को लेकर भी निशाना साधा था। यहां तक कि रेहम खान ने इमरान खान को ढोंगी करार दिया था। साथ ही तालाक को लेकर भी रेहम खान ने इमरान खान पर तंज कसा था। रेहम खान ने कहा था कि खुद दो बार तालाक देने वाला इंसान भी इसपर अपनी सफाई देता है। 


भ्रष्टाचार और यौन अपराध मुस्लिम जगत के सामने मुख्य बुराई : इमरान
पाक पीएम इमरान खान ने कहा है कि बढ़ता भ्रष्टाचार और यौन अपराध मुस्लिम जगत के सामने दो मुख्य बुराइयां रही हैं। उन्होंने यह बात दुनिया के शीर्ष मुस्लिम विद्वानों के साथ ‘रियासत-ए-मदीना : इस्लाम, समाज और नैतिक पुनरुद्धार’ विषय पर आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में कही। इसका आयोजन राष्ट्रीय रहमतुल-लिल-आलमीन प्राधिकरण (एनआरएए) ने किया था।

खान ने अक्तूबर में एनआरएए का गठन पैगंबर साहब के जीवन से सबक को जनता तक पहुंचाने संबंधी शोध के लिए किया था। कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने कहा, समाज में दो तरह के अपराध होते हैं, एक- भ्रष्टाचार और दूसरा- यौन अपराध। हमारे समाज में यौन अपराध तेजी से बढ़े हैं। समाज को इससे लड़ना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार को भी समाज में अस्वीकार्य बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed