{"_id":"683bffcc1a9eaeac010211e6","slug":"firing-on-palestinians-going-to-collect-relief-material-at-israeli-aid-center-in-gaza-21-people-killed-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 31 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर गोलीबारी, 31 लोगों की मौत
Sun, 01 Jun 2025 12:54 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, राफा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, राफा
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:54 PM IST
सार
गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा में गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन ने इस्राइल की मदद से सहायता वितरण केंद्र खोला है। रविवार को जब लोग सहायता वितरण केंद्र की ओर जा रहे थे तो एक गोल चक्कर पर इस्राइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
मध्य गाजा पट्टी में एक वितरण केंद्र पर लगी भीड़।
- फोटो : एपी/पीटीआई
विस्तार
गाजा में इस्राइली सहायता केंद्र पर राहत सामग्री लेने जा रहे फलस्तीनियों पर हुए हमले 31 लोगों की मौत हो गई। वहीं 175 लोग घायल हो गए। लोगों ने बताया कि फलस्तीनियों पर इस्राइली सेना की ओर से गोलीबारी की गई।
गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर राफा में गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन ने इस्राइल की मदद से सहायता वितरण केंद्र खोला है। लोगों का कहना है कि फाउंडेशन के केंद्र पर अव्यवस्था बरती जा रही है। पीटीआई के मुताबिक लोगों ने बताया कि रविवार को जब लोग सहायता वितरण केंद्र की ओर जा रहे थे तो एक गोल चक्कर पर इस्राइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। हालांकि फाउंडेशन का कहना है कि उसके निजी सुरक्षा गार्डों ने भीड़ पर गोली नहीं चलाई, जबकि इस्राइली सेना ने पहले भी चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। फाउंडेशन ने कहा कि उसने रविवार को सुबह 16 ट्रक सहायता वितरित की।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकार्ड विभाग के प्रमुख जहीर अल-वहीदी ने बताया कि कम से कम 31 लोग मारे गए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'आलोचना होना लाजिमी, मेरा ध्यान अपने मिशन पर', कांग्रेस पर शशि थरूर का पलटवार
विज्ञापन
लोग बोले- हम उसे बचा नहीं पाए
प्रत्यक्षदर्शी अबू सऊद ने बताया कि उसने कई लोगों को गोली लगने से घायल देखा। एक युवक घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने हम उसकी मदद नहीं कर पाए। मोहम्मद अबू तेइमा ने बताया कि उसने इस्राइली सेना को अपने चचेरे भाई और एक अन्य महिला को गोली मारते हुए देखा। उसके चचेरे भाई को सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: ओवैसी ने की पाकिस्तान को ग्रे सूची में डालने की मांग, कहा- तकफीरीवाद का केंद्र है पड़ोसी मुल्क
लोगों ने कर दिया था हमला
बीते मंगलवार को भी फलस्तीनियों ने इस्राइल के सहायता केंद्र पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 48 लोग घायल हुए। इस्राइल द्वारा ब्लॉकेड के बाद गाजा में भुखमरी के हालात हैं और गाजा अकाल के मुहाने पर है। हालांकि, हालिया इस्राइल के कुछ मदद को आने देने की वजह से दबाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन, संगठनों का कहना है कि अभी भी यहां पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं आ पा रही है। खास तौर पर बच्चों को लेकर गंभीर चिंता सता रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन