फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   firing in Cincinnati left two dead and three injured in America

अमेरिका: सिनसिनाटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 05 Jul 2021 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिनसिनाटी
पीटीआई, सिनसिनाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Jul 2021 05:54 PM IST
सार

अमेरिका के सिनसनाटी में चार जुलाई को की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए।

विज्ञापन
firing in Cincinnati left two dead and three injured in America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

लेफ्टिनेंट कर्नल लीजा डेविस ने बताया कि गोलीबारी की घटना रविवार रात को स्मेल पार्क इलाके में हुई। मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे शख्स ने एक अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए तीन अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोग मामूली रूप से जख्मी हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। व्यस्त पार्क में आतिशबाजी छुड़ाने के बीच गोलीबारी की घटना हुई।
विज्ञापन


अंबेर ग्रे ने ‘डब्ल्यूएक्सआईएक्स-टीवी’ से कहा कि जब गोलीबारी की घटना हुई तब वह अपने बेटे के साथ पार्क में थीं। उन्होंने कहा, 'हमने गोली चलने की आवाज सुनी... चीखें सुनीं और हमने देखा कि सब भाग रहे थे और चीख रहे थे।' उन्होंने कहा कि वह भी अपने बच्चे के साथ अपनी कार की ओर भागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविस ने कहा कि गोलीबारी के वक्त 400-500 किशोर पार्क में थे। पुलिस के पास संदिग्ध के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गोलीबारी बिना वजह की गई थी या किसी को निशाना बनाकर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed