{"_id":"60c4a38c41048114465f2f40","slug":"firing-in-austin-city-in-america-leaving-13-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ऑस्टिन शहर में गोलीबारी में 13 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, हमलावर फरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ऑस्टिन शहर में गोलीबारी में 13 लोग घायल, दो की हालत गंभीर, हमलावर फरार
Sat, 12 Jun 2021 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, ऑस्टिन
पीटीआई, ऑस्टिन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:37 PM IST
सार
अमेरिका के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस संदिग्ध हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे। अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से गोलीबारी हुई। चाकोन ने बताया कि घटना में घायल हुए 11 लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जबकि एक अन्य घायल को अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी थी, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अंतरिम पुलिस प्रमुख ने कहा, 'जानकारी मिलते ही हमारे अधिकारी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने फौरन कई घायलों की जान बचाने के लिए कदम उठाए।' उन्होंने बताया कि हमलावर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के पास संदिग्ध की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि हमलावर पुरुष था। जांचकर्ता घटनास्थल से निगरानी वीडियो और अन्य सबूतों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन