फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Firing between two parties in separate incidents in Pakistan 10 people died

Pakistan: पाकिस्तान में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 10 की मौत, जमीन विवाद के मामलों में चलीं गोलियां

Mon, 12 Aug 2024 08:18 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Mon, 12 Aug 2024 08:18 AM IST
सार

सुक्कुर शहर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें एक पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई।

विज्ञापन
Firing between two parties in separate incidents in Pakistan 10 people died
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के सुक्कुर शहर और खैबर पख्तूनख्वा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुक्कुर शहर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें एक पक्ष के चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की भी गोलीबारी में मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विवाद में पहले भी तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने विवाद की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के लोअर ओरकजई जिले में भूमि विवाद के चलते दो जनजातियों के बीच हुई झड़प के बाद फायरिंग हुई। इसमें पांच लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ओकारा जिले के देपालपुर तहसील क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। हुजरा शाह मुकीम अटारी रोड इलाके में एक नौंवी में पढ़ने वाली एक छात्रा की कुछ दिन पहले परीक्षा थी। छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी। इससे गुस्साए भाई ने छात्रा को गोली मार दी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक फरार हो गया। पीड़िता की मां शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed