फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fire in a school dormitory in Kenya has killed many students and seriously burned others, police say

Kenya: केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण, 17 छात्रों की मौत और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलसे

Fri, 06 Sep 2024 11:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने कई बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
fire in a school dormitory in Kenya has killed many students and seriously burned others, police say
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में भीषण आग लगने की खबर है। हादसे में 17 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं, 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस की ओर से घटना की पुष्टि की गई है। घटना उस वक्त हुई थी, जब वे सो रहे थे।

विज्ञापन


घटना न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी स्कूल में हुई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव की टीमों ने कई बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आग किस वजह से लगी? इसकी जांच की जा रही है। हॉस्टल में 14 साल तक के बच्चे रहते हैं। फिलहाल यहां 150 से ज्यादा छात्र रह रहे थे। इमारत मुख्य रूप से लकड़ी से बनाई गई थी। इस वजह से आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना को भयावह बताया है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने स्कूल प्रशासन से अपील की है कि वे आवासीय विद्यालयों तय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।

यहां पहले भी होती रही हैं ऐसी घटनाएं

  • 2017 में नैरोबी में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी।
  • 2001 में माचकोस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed