फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fire Blaze erupts on only bridge linking Crimea to Russia

Crimea: क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर धमाके के बाद आग, यूक्रेन जंग में बढ़ेगी रूस की मुश्किलें

Sat, 08 Oct 2022 01:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Oct 2022 01:05 PM IST
सार

रूस के सरकारी मीडिया का कहना है कि रूसी कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप और रूस के बीच स्थित क्रॉसिंग पर स्थित पुल पर एक लॉरी में विस्फोट के कारण यह आग लगी। घटना के वीडियो फुटेज में वहां से गुजर रही एक ट्रेन में भी आग लगी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
fire Blaze erupts on only bridge linking Crimea to Russia
यूक्रेन जंग के बीच क्रीमिया के इस पुल पर लगी आग - फोटो : video grab

विस्तार

यूक्रेन जंग के बीच एक और बड़ी खबर आई है। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर एक लॉरी में धमाके के बाद आग लग गई। इस कारण वहां स्थित सड़क व रेलवे मार्ग से गुजर रहे कई तेल टैंकरों ने आग पकड़ ली। हादसे में तीन लोगों के मौत होने की भी खबर है। इसी पुल से रूस यूक्रेन में सैन्य उपकरण भेजता है, इसलिए इस घटन से उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन


रूस के सरकारी मीडिया का कहना है कि रूसी कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप और रूस के बीच स्थित क्रॉसिंग पर स्थित पुल पर एक लॉरी में विस्फोट के कारण यह आग लगी। घटना के वीडियो फुटेज में वहां से गुजर रही एक ट्रेन में भी आग लगी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बगल के रोड क्रॉसिंग पर भी टैंकर जलते नजर आए। 
विज्ञापन


क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था। रूस इसी पुल के जरिए यूक्रेन जंग के लिए सैन्य साजो सामान भेज रहा है। आग लगने की घटना से यह आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। रूसी मीडिया के अनुसार इस इलाके में ट्रैफिक रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति (एनएसी) के हवाले से बताया कि आज छह बजे से तमन प्रायद्वीप की ओर से क्रीमियन पुल के सड़क वाले हिस्से में एक ट्रक को धमाके से उड़ा दिया गया। इससे क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जाने वाली एक ट्रेन के सात तेल टैंकरों में आग लग गई।आग बुझाने का काम चल रहा है।यह पुल केर्च जलडमरूमध्य पर है। इस पुल को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2018 में खोला था। 


यह पुल इसे यूक्रेन की सेना का प्रमुख निशाना रहा है। यूक्रेन रूसी सेना की रसद रोकने के लिए उस पर लगातार हमला कर रहा है। यह क्रॉसिंग यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र से 100 मील से अधिक दूर है। आग की वजह अभी पता नहीं चली है। यूक्रेन के हमले से आग की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, हवाई हमले की बजाए, नीचे से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed