फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman said violence not only in Lakhimpur anywhere in the country are condemnable

वित्तमंत्री की विदेश यात्रा: सीतारमण ने कहा- सिर्फ लखीमपुर नहीं पूरे देश में कहीं भी हिंसा की वारदातें निंदनीय

Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बोस्टन।
एजेंसी, बोस्टन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Oct 2021 01:04 AM IST
सार

सीतारमण ने कहा, दरअसल इस पूरे मामले को सिर्फ राजनीतिक हितों को पूरा करने का जरिया बनाया जा रहा है और किसानों को इसका मोहरा।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman said violence not only in Lakhimpur anywhere in the country are condemnable
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

बोस्टन के हार्वर्ड केनेडी स्कूल में यूपी के लखीमपुर में किसानों के साथ हिंसा से जुड़े एक सवाल के जवाब में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सिर्फ लखीमपुर नहीं, बल्कि पूरे देश में इस तरह की अन्य वारदातों की भी हम निंदा करते हैं। चूंकि यह मामला भाजपा शासित राज्य का है, सिर्फ इसलिए इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आपका सवाल उचित है और मैं मोदी सरकार नहीं, बल्कि देश का जवाब आपको देती हूं। भारत में ऐसे मामले कई प्रदेशों में होते हैं और हम सभी की निंदा करते हैं। सरकार में होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी हर वारदात पर संज्ञान लें और जांच-पड़ताल के बाद कानून के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन


मोदी सरकार चुप बैठने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून अपना काम करेगा। सीतारमण ने कहा, लेकिन जरूरी है कि इस तरह की हिंसा की सभी घटनाओं पर इसी तरह की तत्परता दिखाई जाए न कि सिर्फ राज्य सरकारों को देखकर मामले को तूल दिया जाए। मैं आपसे, डॉ अमर्त्य सेन से और भारत को जानने वाले अन्य लोगों से अपील करती हूं कि वे इस तरह की हर घटना पर आवाज बुलंद करना सीखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन से जुड़े सवाल पर निर्मला ने कहा, सरकार जो कानून लाई है उस पर लंबे समय से कई संसदीय समितियां विचार विमर्श कर रही थीं।


कई राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी इसका जिक्र किया। लेकिन हमारी सरकार ने इन कानूनों को बनाया भी और सदन में इस पर विस्तृत चर्चा के बाद पास कराया। तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया और अब इसको लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। सीतारमण ने कहा, दरअसल इस पूरे मामले को सिर्फ राजनीतिक हितों को पूरा करने का जरिया बनाया जा रहा है और किसानों को इसका मोहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed