फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Finance Minister Nirmala Sitaraman met big investors and businessmen of America

अमेरिका : वित्त मंत्री सीतारमण ने अमेरिका के बड़े निवेशकों व व्यापारियों से की मुलाकात, भारत में निवेश को लेकर हुई चर्चा

Wed, 13 Oct 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 02:55 AM IST
सार

अमेरिका दौरे के दूसरे दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निवेशकों को नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) योजना के बारे में बताया। बैठक के बाद बेन कैपिटल के सह-प्रबंधक जॉन कनॉटन ने कहा कि वे भारत जारी आर्थिक सुधार से उत्साहित हैं और निवेश गतिविधियों में तेजी लाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitaraman met big investors and businessmen of America
अमेरिका में वित्त मंत्री सीतारमण - फोटो : twitter

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बोस्टन में अमेरिका के बड़े निवेशकों व कारोबारयों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) योजना के बारे में बताया।

विज्ञापन


भारत में निवेश के मौकों और सुधारों को लेकर हुई चर्चा
बैठक के बाद बेन कैपिटल के सह-प्रबंधक जॉन कनॉटन ने कहा कि वे भारत जारी आर्थिक सुधार से उत्साहित हैं और निवेश गतिविधियों में तेजी लाना चाहते हैं। वहीं, कंपनी के सह-अध्यक्ष, स्टीफन पग्लुका ने कहा कि बेन कैपिटल पहले ही भारत में पांच अरब डालर का निवेश कर चुकी है। आने वाले एक दशक में भारत व अमेरिका मिलकर व्यापक आर्थिक तरक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन (एटीसी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष एडमंड डिसेंटो ने कहा कि एनएमपी के तहत अगले पांच वर्षों में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के तमाम आकर्षक अवसरों को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बैठक के बाद कहा कि भारत ने हाल ही में जो कदम उठाए हैं, उन्होंने निवेशकों को मजबूत व आकर्षक संदेश भेजा है, जो एक नई प्रणाली का संकेत देता है। यह निवेशकों को प्रोत्साहित करने वाला है। शायद यही वजह रही है कि भारत में महामारी के दौरा में भी करीब आठ अरब डॉलर का निवेश हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक्सॉनमोबिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन आर्डिल ने कहा कि कि वे भारत के प्रधानमंत्री के भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण से बहुत उत्साहित है। वहीं, कंपनी के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ निदेशक पीटर लैवोय ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में संक्त्रस्मण काल से गुजर रहा है जहां लोगों को किफायती दर पर स्वच्छ व सुरक्षित ऊर्जा मुहैया कराने की जरूरत है। एक्सॉनमोबिल इसमें मदद कर सकती है।


इस दौरान वित्त मंत्री ने निवेशकों को गुजरात में गिफ्ट सिटी में अवसर तलाशने और भारत में बुनियादी ढांचे में अन्य अवसरों के बारे में भी बताया। इसके बाद उन्होंने ने इंडियन ओवरसीज स्कॉलर्स एंड स्टूडेंट्स के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। यह दुनियाभर के भारतीय विद्वानों, छात्रों और युवा पेशेवरों का एक नेटवर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed