फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Film Hotel Rwanda Real hero Paul convicted in terrorist activity court sentenced to 25 years imprisonment

फिल्म होटल रवांडा: असल नायक पाउल आतंकी गतिविधि में दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई को 25 साल की कैद, कभी बचाई थी 1200 लोगों की जान 

Tue, 21 Sep 2021 01:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किगाली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किगाली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

1994 में मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देश में हुए नरसंहार में पाउल ने 1200 लोगों की जान बचाई थी। इसके बाद उनके ऊपर 2004 में 'होटल रवांडा' फिल्म बनाई गई थी, जिसमें उन्हें नायक के तौर पर दर्शाया गया था। 
 

विज्ञापन
Film Hotel Rwanda Real hero Paul convicted in terrorist activity court sentenced to 25 years imprisonment
पाउल रूसेसबागिना - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य-पूर्वी अफ्रीका के देश रवांडा में 1994 में नरसंहार हुआ था। इस नरसंहार पर जाने माने निर्देशक टेरी जॉर्ज ने 2004 में एक फिल्म बनाई थी। नाम था...'होटल रवांडा'। ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई इस फिल्म को कई अवार्ड मिले थे। अब यह फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस फिल्म में रवांडा के एक होटल मैनेजर पाउल रूसेसबागिना को नायक के तौर पर दर्शाया गया था। हालांकि, अब वही पाउल रूसेसबागिना जेल जाने को तैयार है। किगाली कोर्ट ने उन्हें 25 साल कैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप 
पाउल पर आरोप है कि वे आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं और एक ऐसे आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं, जिसने रवांडा में 2018-19 में हमले किए। बता दें इन आतंकी हमलों में नौ नागरिकों की मौत हो गई थी। पाउल को 2020 में इन आरोपों के चलते दुबई से गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, वे हमेशा सभी आरोपों को खारिज करते आए हैं। सात महीने चले इस मामले की सुनवाई करते हुए किगाली कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण 25 साल जेल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 लोगों की बचाई थी जान 
67 साल के हो चुके पाउल के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 1994 में हुए नरसंहार में करीब 1200 लोगों की जान बचाई थी। बताया जाता है कि होटल मैनेजर रहते हुए उन्होंने सैंकड़ों लोगों को शरण दी थी। इसे फिल्म 'होटल रवांडा' में दर्शाया भी गया है। इसी के चलते कोर्ट ने उनकी सजा को कम करते हुए 25 साल कर दिया।  


सरकार के मुख्य आलोचक हैं पाउल 
फिल्म आने के बाद पाउल को काफी लोकप्रियता मिली। इसी के साथ उन्होंने सरकार की आलोचना भी शुरू कर दी। देखते ही देखते वे सरकार के मुख्य आलोचक के तौर पर देखे जाने लगे। पाउल ने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और दुबई में अपनी गिरफ्तारी को अपहरण करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed