फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   fiji pm sitiveni rabuka meeting with s jaishankar talk about cooperation in health education visa

Fiji: फिजी के प्रधानमंत्री ने भारत को बताया पुराना और विश्वसनीय दोस्त, चीन को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 16 Feb 2023 08:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 16 Feb 2023 08:42 AM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि हमने फिजी के गन्ना उद्योग में काम किया है। साथ ही अक्षय ऊर्जा और हम छोटे और मध्यम उद्योगों को आईटी सपोर्ट मुहैया कराने पर भी विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
fiji pm sitiveni rabuka meeting with s jaishankar talk about cooperation in health education visa
फिजी के पीएम और भारतीय विदेश मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इन दिनों फिजी दौरे पर हैं। वहां बुधवार को उन्होंने नाडी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शिरकत की। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्री ने फिजी के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत और फिजी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर बेहद करीबी देश हैं। हमने दोनों देशों के बीच वीजा में छूट के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दोनों देशों के नागरिकों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देगा। हिंदी सम्मेलन का अनुभव भी सभी प्रतिनिधियों और उनके परिवारों को फिजी आने को प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन


'मुश्किल समय में फिजी के साथ खड़ा रहा है भारत'
एस जयशंकर ने कहा कि भारत और फिजी के लोगों का लोगों से संबंध है और दोनों देशों के बीच संबंध काफी पुराने भी हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे राष्ट्र निर्माण वाले क्षेत्रों में फिजी की मदद करना हमारे लिए खुशी की बात है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमने फिजी के गन्ना उद्योग में काम किया है। साथ ही हम अक्षय ऊर्जा और छोटे और मध्यम उद्योगों को आईटी सपोर्ट मुहैया कराने पर भी विचार कर रहे हैं। फिजी प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील इलाका है और भारत हमेशा फिजी के मुश्किल समय में उसके साथ खड़ा रहा है। कोरोना जैसे समय में हमने फिजी की मदद की और वैक्सीन मैत्री के तहत फिजी को एक लाख वैक्सीन की डोज भेजी गईं थी। 
विज्ञापन


फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत को सरकार की 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का फिजी में सह-आयोजन करने के लिए तारीफ करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत हमेशा से फिजी का खास दोस्त और विश्वसनीय सहयोगी रहा है। साथ हमें हमने मजबूत साझेदारी विकसित की है, जिसमें राष्ट्र निर्माण के सभी एरिया कवर हैं। भारत हमेशा जरूरत के वक्त हमारे साथ खड़ा रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि कोरोना महामारी संकट के दौरान भारत ने हमें वैक्सीन की मदद दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को लेकर ये बोले फिजी के पीएम 
फिजी के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक अहम रही। दोनों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत से दोनों देशों के बीच अहम क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा में सहयोग बढ़ेगा। प्रशांत महासागर क्षेत्र के विकास के लिए भारत के समर्पण की हम तारीफ करते हैं। फिजी के प्रधानमंत्री ने भारत सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। चीन के साथ सहयोग पर फिजी के प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास हमारे पुराने दोस्त हैं और हमें नए दोस्तों की जरूरत नहीं है। भारत और चीन के साथ हमारे पुराने संबंध रहे हैं और हम इस साझेदारी को आगे भी जारी रखेंगे। 


भारत और फिजी के बीच वीजा में छूट के समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इसके तहत दोनों देशों के उन नागरिकों को वीजा लेने में छूट दी जाएगी, जिनके पास डिप्लोमैटिक और काम संबंधी पासपोर्ट है। इससे फिजी जाने वाले भारतीयों की तादाद में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed