{"_id":"671de99fae1be05cb40b437b","slug":"fiji-conferred-its-highest-civilian-honour-upon-sri-sri-ravi-shankar-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fiji: फिजी ने श्री श्री रविशंकर को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें किन कामों के लिए हुए सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fiji: फिजी ने श्री श्री रविशंकर को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानें किन कामों के लिए हुए सम्मानित
Sun, 27 Oct 2024 12:50 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिजी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिजी
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:50 PM IST
सार
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को फिजी ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है।
विज्ञापन
फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए श्री श्री रविशंकर।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को फिजी ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। श्री श्री रविशंकर को फिजी गणराज्य के राष्ट्रपति रातू विलियामे एम. काटोनिवेरे ने 'ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' की उपाधि दी। यह सम्मान उन्हें मानव आत्मा के उत्थान और विभिन्न समुदायों में शांति और सद्भाव स्थापित करने में उनके अथक योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से विश्व स्तर पर उनके मानवीय कार्यों के विशाल दायरे को मान्यता देते हुए, उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने वाला फिजी दुनिया का छठा देश बन गया है।
विज्ञापन