फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fears of global trade war with China after Beijing slaps 80 percent tariff on Australian exports

चीन ने ऑस्ट्रेलिया के निर्यात पर 80 फीसदी टैरिफ लगाया, छिड़ सकता है वैश्विक ट्रेड वॉर

Tue, 19 May 2020 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fears of global trade war with China after Beijing slaps 80 percent tariff on Australian exports
शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

चीन की सरकार ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के निर्यात पर 80 फीसदी का टैरिफ लगा दिया। माना जा रहा है कि चीन ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस प्रसार की स्वतंत्र जांच करने की मांग की थी। ब्रिटेन समेत 100 देशों ने भी यह मांग उठाई है। चीन के इस कदम से दोनों देशों के राजनयिक संबंध बिगड़ गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस संबंध में कहा, 'कोरोना प्रसार से निपटने में चीन ने पारदर्शी और खुली कार्रवाई की है।'

विज्ञापन


पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाली महामारी कोरोना वायरस आखिर कैसे और किस तरह से इंसानों तक पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए और उसकी भूमिका क्या रही है। दुनियाभर के 100 देश ऐसे ही सवालों का जवाब मांग रहे हैं। भारत ने भी आधिकारिक तौर पर इन देशों को अपना समर्थन देते हुए यूरोपीय यूनियन व ऑस्ट्रेलिया की ओर से जांच की मांग वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन

चीन पर लगते रहे हैं जानकारी छिपाने के आरोप

चीन पर संक्रमण के शुरुआती दिनों की जानकारी छिपाने का आरोप है। खासतौर पर अमेरिका इस मामले में चीन पर उंगली उठाता रहा है। ताजा घटनाक्रम की बात करें तो वहां कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभाने वाले शीर्ष अधिकारी और डॉक्टर झोंग नानशान ने भी खुलासा किया है कि स्थानीय अधिकारियों ने कोरोना से जुड़ी प्राथमिक जानकारी को छिपाया था। हालांकि चीन की सरकार ने जानकारी छिपाने के आरोपों को पहले ही नकार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने दी डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने की चेतावनी

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीती रात डब्ल्यूएचओ पर बीजिंग पर पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उसकी फंडिंग को पूरी तरह से रोक देने की चेतावनी दे डाली। ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ग्रेबियेसस को पत्र लिखकर कहा है कि अगर अगले 30 दिनों में संगठन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो अमेरिका अपनी फंडिंग स्थायी रूप से रोक देगा। पहले ही फंडिंग को अस्थायी रूप से रोक चुके ट्रंप ने अपनी सदस्यता पर पुनर्विचार करने की भी बात कही।

छिड़ सकता है ग्लोबल ट्रेड वॉर, भारत भी आ सकता है जद में

चीन की इस कार्रवाई से आशंका जन्म ले रही है कि इससे शुरू होने वाले वैश्विक ट्रेड वॉर में चीन कई और देशों को भी घसीट सकता है। वायरस के प्रसार को लेकर चीन पर शुरुआत से ही कई आरोप लगते रहे हैं। इससे निपटने के लिए चीन व्यापार को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। माना जा रहा है कि इस संबंध में यह चीन की पहली कार्रवाई जरूर है पर आखिरी नहीं, इस जद में जांच की मांग करने वाले अमेरिका, ब्रिटेन और भारत समेत कई देश आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed