फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI Had Alerted Cops Of Teen Who Shot Dead several At US School news in hindi

US: अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की घटना पर FBI ने पुलिस को किया था सतर्क, नाबालिग ने ऑनलाइन दी थी चेतावनी

Thu, 05 Sep 2024 12:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

पीड़ितों ने हादसे को याद करते हुए बताया कि कैसे ग्रे ने छात्रों पर हमला किया था। एक छात्र ने बताया कि उसने ग्रे को गणिक की कक्षा से बाहर निकलते हुए देखा और जब वह वापस आया, तब उसके हाथ में बंदूक थी।

विज्ञापन
FBI Had Alerted Cops Of Teen Who Shot Dead several At US School news in hindi
FBI - फोटो : X/@FBI

विस्तार

अमेरिका के जॉर्जिया में अपने चार सहपाठियों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 14 वर्षीय छात्र से पिछले साल ऑनलाइन धमकियों के बारे में पूछताछ की थी। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि पुलिस ने पिछले साल मई में कॉल्ट ग्रे (आरोपी छात्र) से पूछताछ की थी। नाबालिग ने बताया कि उसने इंटरनेट पर कुछ पोस्ट किया था,  जिसमें बंदूक की तस्वीरें और स्कूल में गोलीबारी की चेतावनी शामिल थी।
विज्ञापन


एफबीआई ने कहा कि उसके नेशनल थ्रेट ऑपरेशन सेंटर्स ने एक अज्ञात स्थान और समय पर स्कूल में गोलीबारी करने की ऑनलाइन धमकियों की जानकारी स्थानीय प्रवर्तन निदेशालय को दे दी थी। धमकियों का स्थान निर्धारित होने के बाद पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता से बात की। इस दौरान नाबालिग ने ऑनलाइन धमकी वाले आरोप को खारिज कर दिया। उसके पिता ने बताया कि उनके घर पर शिकार करने वाली बंदूकें हैं, लेकिन बच्चे के पास उसे चलाने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन


एफबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "उस समय बच्चे को गिरफ्तार करने का कोई कारण उनके पास नहीं था।" बुधवार को बच्चे ने अपालाची हाई स्कूल में असॉल्ट राइफल्स से गोलीबारी की, जिसमें दो शिक्षकों और दो छात्रों की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य शिक्षक और छात्र भी घायल हो गए हैं। ग्रे को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर अब व्यस्क की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। स्कूल की तरफ से सभी अभिभावकों को सूचना दी गई कि गोलीबारी के बाद से स्कूल में लॉकडाउन लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने हादसे को याद करते हुए बताया कि कैसे ग्रे ने छात्रों पर हमला किया था। एक छात्र ने बताया कि उसने ग्रे को गणिक की कक्षा से बाहर निकलते हुए देखा और जब वह वापस आया, तब उसके हाथ में बंदूक थी। एक छात्र ने ग्रे के हाथ में बंदूक देखने के बाद उसके लिए दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया, लेकिन ग्रे उसपर हमले करता रहा। इसके बाद वह दूसरे कमरों की तरफ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के किसी स्कूल में यह 23वीं गोलीवारी थीं। अबतक ऐसी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 38 घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed