फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI Director Kash Patel on arrest of terrorist Harpreet Singh in US News in Hindi

Harpreet Singh: 'न्याय होगा', अमेरिका में आतंकी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले एफबीआई निदेशक काश पटेल

Tue, 22 Apr 2025 07:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 22 Apr 2025 07:27 AM IST
सार

18 अप्रैल को अमेरिका में रहने वाले आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई और अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया था। वह पिछले छह महीनों में पंजाब में 14 आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है। आतंकी भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम है।

विज्ञापन
FBI Director Kash Patel on arrest of terrorist Harpreet Singh in US News in Hindi
हैप्पी पासिया - फोटो : X/@FBISacramento

विस्तार

अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक काश पटेल ने सोमवार (स्थानीय समय) को आश्वासन दिया कि पंजाब में हमलों में शामिल आतंकवादी हरप्रीत सिंह को एफबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद न्याय किया जाएगा। काश पटेल ने टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एफबीआई सैक्रामेंटो ने भारत के साथ समन्वय में इस जांच को अंजाम दिया है। हम न्याय के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


काश पटेल ने 'एक्स' पर लिखा, 'गिरफ्तार किया गया हरप्रीत सिंह अमेरिका में विदेशी आतंकी गिरोह का हिस्सा है, जिसके बारे में हमारा मानना है कि वह भारत और अमेरिका दोनों में पुलिस स्टेशनों पर कई हमलों की योजना बनाने में शामिल था। एफबीआई सैक्रामेंटो ने स्थानीय और भारत में अपने भागीदारों के साथ समन्वय करते हुए जांच की। सभी ने बेहतरीन काम किया है और न्याय होगा।' काश पटेल ने आगे आश्वासन दिया कि एफबीआई हिंसा करने वालों को ढूंढना जारी रखेगी। चाहे वे कहीं भी हों।
विज्ञापन


इससे पहले 18 अप्रैल को अमेरिका में रहने वाले आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई और अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया था। वह पिछले छह महीनों में पंजाब में 14 आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है। आतंकी भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक है। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम है। वह अभी आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट) की हिरासत में है। हैप्पी पासिया ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के साथ मिलकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया। हैप्पी पासिया ने पंजाब के पुलिस प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमले किए और सोशल मीडिया पर उनकी जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सऊदी अरब; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

एनआईए की चार्जशीट में था हैप्पी का नाम
इससे पहले 23 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2024 चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी संगठन के चार आतंकवादी गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। आरोप पत्र दायर करने वाले आरोपियों में पाकिस्तान स्थित नामित व्यक्तिगत आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया शामिल हैं। दोनों आतंकवादी हमले के पीछे मुख्य संचालक और साजिशकर्ता थे। उन्होंने ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ में भारत स्थित जमीनी गुर्गों को रसद सहायता, आतंकी फंड, हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराया था। सितंबर 2024 के हमले का मकसद पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को निशाना बनाना था।

जनता के बीच आतंक फैलाने की साजिश रची
जांच से पता चला कि रिंदा ने हैप्पी पासिया के साथ मिलकर ग्रेनेड हमले के जरिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों और आम जनता के बीच आतंक फैलाने की साजिश रची थी। उसका मकसद बीकेआई के आतंकवादी एजेंडे को बढ़ावा देना था। उन्होंने रोहन मसीह और विशाल मसीह नाम के स्थानीय गुर्गों की भर्ती की, जिन्हें उनके सीधे निर्देशों के तहत हमला करने का काम सौंपा गया था। जांच में पता चला कि रिंदा और हैप्पी ने अन्य आरोपियों रोहन मसीह और विशाल मसीह को ग्रेनेड फेंकने से पहले दो बार लक्ष्य की टोह लेने का निर्देश दिया था।

बीते दिसंबर में आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त किया गया
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की ओर संचालित पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया था, जिसे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और शमशेर उर्फ हनी चला रहे थे। इसमें मास्टरमाइंड अभिजोत सिंह सहित इसके पांच सदस्यों की गिरफ्तारी भी शामिल थी। सभी बटाला और गुरदासपुर में दो पुलिस प्रतिष्ठानों पर हैंड ग्रेनेड फेंकने में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Weather: 10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले


किन-किन वारदातों में शामिल था आतंकी
1. 23 नवंबर, 2024: अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर करीब 1.5 किलोग्राम वजनी आईडी लगाया गया। गनीमत रही कि विस्फोट होने से पहले ही उसे बरामद कर लिया गया।

2. 29 नवंबर, 2024: अमृतसर के गुरबख्श नगर में रात करीब 11 बजे पुलिस चेकपोस्ट के पास विस्फोट।

3. 2 दिसंबर, 2024: नवांशहर में अंसार पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ। हालांकि, ग्रेनेड विस्फोट नहीं हुआ। बाद में उसे निष्क्रिय कर दिया गया।

4. 4 दिसंबर, 2024: अमृतसर के मजीठा पुलिस स्टेशन पर एक बड़े ग्रेनेड विस्फोट में खिड़कियां टूट गईं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

5. 13 दिसंबर, 2024: बटाला में घनिया के बांगर पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास कथित तौर पर ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि, यह विस्फोट नहीं हुआ।

6. 17 दिसंबर, 2024: सुबह करीब 3:15 बजे अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के घरों को नुकसान पहुंचा। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े जर्मन गैंगस्टर जीवन फौजी ने हमले की जिम्मेदारी ली।

7. 18 दिसंबर, 2024: गुरदासपुर के कलानौर में बख्शीवाला पुलिस चेक पोस्ट को निशाना बनाकर ग्रेनेड विस्फोट किया गया।

8. 20 दिसंबर, 2024: गुरदासपुर के कलानौर में वडाला बांगर पुलिस चेक पोस्ट पर एक और ग्रेनेड विस्फोट हुआ।

9. 9 जनवरी, 2025: अमृतसर के गुमटाला पुलिस पोस्ट के बाहर रात करीब 8.45 बजे विस्फोट हुआ। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि एक कार का रेडिएटर फट गया था, लेकिन हैप्पी पासिया ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह एक फर्जी मुठभेड़ में अपने दो साथियों की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया था। 

10. 3 फरवरी, 2025: अमृतसर में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी की बाउंड्री वॉल के बाहर धमाका हुआ।

11. 14 फरवरी, 2025: गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाकर कम तीव्रता वाला धमाका किया गया।

12. 15 मार्च 2025: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास बाइक सवार दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को मार गिराया।

13. भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला।

14. 16 अप्रैल, 2025: पंजाब में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड हमला।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed