फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   FBI director christopher wray announce resign before donald trump takes office

FBI: एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे का पद छोड़ने का एलान, ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ये अमेरिका के लिए अच्छा दिन

Thu, 12 Dec 2024 08:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Dec 2024 08:16 AM IST
सार

क्रिस्टोफर रे का यह एलान डोनाल्ड ट्रंप के उस एलान के एक हफ्ते बाद ही आया है, जिसमें ट्रंप ने कश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था।

विज्ञापन
FBI director christopher wray announce resign before donald trump takes office
एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे - फोटो : एएनआई

विस्तार

एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने पद छोड़ने का एलान कर दिया है। रे ने कहा है कि वे जो बाइडन का कार्यकाल खत्म होने के बाद ही जनवरी में एफबीआई निदेशक का पद छोड़ देंगे। क्रिस्टोफर रे का यह एलान डोनाल्ड ट्रंप के उस एलान के एक हफ्ते बाद ही आया है, जिसमें ट्रंप ने कश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था। 
विज्ञापन


तीन साल का कार्यकाल बचा था
बुधवार को एफबीआई मुख्यालय में आयोजित हुई एक बैठक में क्रिस्टोफर ने पद छोड़ने का एलान किया। अभी रे के 10 साल के कार्यकाल में तीन साल का समय और बचा है। हालांकि जब ट्रंप ने कश पटेल को एफबीआई का नया निदेशक बनाने का एलान किया था तो तभी से इस बात की चर्चा थी कि क्रिस्टोफर रे समय से पहले इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन ट्रंप के शपथ लेने से पहले ही इस्तीफे का एलान कर क्रिस्टोफर रे ने चौंकाया है। माना जा रहा है कि नई सरकार के साथ किसी तरह के टकराव से बचने के लिए क्रिस्टोफर रे ने पद छोड़ना ही बेहतर समझा है। अपने कार्यकाल के दौरान रे ने एफबीआई को राजनीति से दूर रखने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ट्रंप ने जताई खुशी
पद छोड़ने का एलान करते हुए क्रिस्टोफर रे ने कहा कि 'पद छोड़ने का एलान उनके लिए आसान नहीं है। मुझे इस जगह से प्यार है और मुझे अपने काम से भी प्यार है, लेकिन मेरा फोकस हमेशा इस बात पर रहा है कि एफबीआई के लिए क्या सही है।' जब रे ने यह एलान किया तो उस दौरान बैठक में मौजूद कई लोगों की आंखों में आंसू भी देखे गए। वहीं रे के इस्तीफे के एलान पर ड्रोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए एक अच्छा दिन बताया और इससे अमेरिका के 'अन्याय विभाग' का शस्त्रीकरण बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed