फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Famous Indian social worker Nazar Nandi dies in UAE

यूएई में मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का निधन

Mon, 30 Dec 2019 03:43 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 30 Dec 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
Famous Indian social worker Nazar Nandi dies in UAE
प्रतीकात्मक तस्वीर

संयुक्त अरब अमीरात में अपने सामुदायिक कार्यों के लिए मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का रविवार को निधन हो गया। केरल के रहने वाले नंदी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने करीब 55 वर्षीय नंदी की मौत का कारण हृदयाघात बताया।

विज्ञापन


नंदी यूएई में मुश्किल में घिरे भारतीयों की मदद को हमेशा तत्पर रहते थे। सामाजिक कार्यों में अपनी इच्छा से भाग लेते हुए उन्होंने संयुक्त राज्य अमीरात में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। इनमें गंभीर बीमारियों से घिरे मरीजों से लेकर वे भारतीय भी शामिल थे, जो वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण यूएई में कानूनी मामलों में फंस गए थे। 
विज्ञापन


केरल में आई भयंकर बाढ़ के समय नंदी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी किया था। नंदी एक स्वयंसेवक भी थे जिन्होंने दुबई पुलिस और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में सहयोग किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed