{"_id":"6022fc61b831fc0e9f1c3686","slug":"facebook-will-remove-inaccurate-fake-information-on-corona-and-vaccines-from-its-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना और टीके पर गलत जानकारी को अपने प्लेटफार्म से हटाएगा फेसबुक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना और टीके पर गलत जानकारी को अपने प्लेटफार्म से हटाएगा फेसबुक
Wed, 10 Feb 2021 02:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 10.70 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई वहीं मृतक संख्या भी 23.38 लाख से ज्यादा हो गई है। इस बीच, फेसबुक ने कोविड -19 और उसके टीकों को लेकर अपने प्लेटफार्म और इंस्टाग्राम पर झूठे दावों को दूर करने की कोशिशों का विस्तार करने की घोषणा की है। इसके तहत टीके से संबंधित झूठे दावों की विस्तारित सूची हटाई जाएगी।
विज्ञापन
फेसबुक ने जिन झूठे दावों को हटाने की बात कही है उसमे कोविड-19 के मानव निर्मित होने की सूचना भी शामिल है। इस प्लेटफार्म से वे सूचनाएं भी हटाई जाएंगी जिनमें कहा जा रहा है कि टीके महामारी को रोकने के लिए प्रभावी नहीं हैं।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्क साइट ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि डब्ल्यूएचओ समेत प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह कदम उठाया गया है। फेसबुक स्थानीय लोगों के लिए कोरोना सूचना केंद्र में स्वास्थ्य वेबसाइटों के लिंक की सुविधा देगा ताकि लोगों को यह समझने में मदद मिले कि क्या वे टीकाकरण के योग्य हैं और ऐसा कैसे करना है।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद रॉन राइट नहीं रहे
अमेरिका में कोविड-19 की चपेट में आने के बाद सांसद रॉन राइट का निधन हो गया है। वे ऐसे पहले सांसद हैं जिनका इस महामारी की वजह से निधन हुआ है। रॉन टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद थे। उन्हें और उनकी पत्नी सुसान को पिछले माह ही कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।
67 वर्षीय रॉन काफी समय से केंसर की समस्या से भी जूझ रहे थे। उनके निधन पर सदन की स्पीकर नैंसी पोलेसी ने भी दुख जताया है। बता दें कि अमेरिकी संसद के करीब दर्जन भर सांसदों को पिछले एक वर्ष में कोविड-19 पॉजीटिव पाया जा चुका है।