{"_id":"5b7d080842c792465c2c9c06","slug":"facebook-is-working-on-fast-mri-project-that-will-take-only-5-7-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 गुना तेजी से होगा एमआरआई, इस खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है फेसबुक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब 10 गुना तेजी से होगा एमआरआई, इस खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है फेसबुक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के जरिए अब बीमार महिलाओं और बच्चों समेत सभी को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। जिस एमआरआई के दौरान उन्हें बीमार होने के बावजूद भी करीब एक घंटे तक मशीन में लेटना पड़ता है। वही एमआरआई अब 5-7 मिनट के अंदर हो जाएगा।
विज्ञापन
इस फास्ट एमआरआई प्रोजेक्ट पर फेसबुक न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसके लिए फेसबुक की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब ऐसे अल्गोरियम बनाएगी जो लो रिजॉल्यूशन वाले एमआरआई स्कैन को हाई रिजॉल्यूशन में बदल सकेंगे। इससे दो फायदे होंगे। एक तो इससे एमआरआई में लगने वाला समय कम हो जाएगा और दूसरा इससे इमेज भी ज्यादा स्पष्ट बनेगी।
विज्ञापन
मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से तेज होगा प्रेसेस
प्रोजेक्ट पर फेसबुक से जुड़े एक कंप्यूटर साइंटिस्ट का कहना है कि मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से इस प्रोसेस को और भी ज्यादा तेज किया जा सकेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने भी 10 हजार एमआरआई डाटा उपलब्ध कराया है। जिनमें लीवर, आंख और दिमाग की 30 लाख इमेज शामिल हैं। इसी डाटा के जरिए अल्गोरियम को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि शरीर को बनाने वाली हड्डियों, मांसपेशियों व लिगामेंट्स की पहचान की जा सके। इन सबसे जो भी जानकारी उपलब्ध होगी उसे सॉफ्टवेयर में बिल्ट किया जाएगा। इसी के जरिए एमआरआई मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इमेज के हिस्से बनाने की अनुमति देगी।
विज्ञापन
5 मिनट में मशीन से बाहर आएगा मरीज
इस तरह की प्रक्रिया से मरीज 5 मिनट में ही मशीन से बाहर आ जाएगा। इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी रिसर्च के प्रमुख डेनियल सोडिक्सन ने दी। बस उनके लिए चुनौती यही होगी कि इस दौरान कोई छोटी चीज न छूट जाए। लेकिन शोधकर्ताओं को पूरा भरोसा है कि ऐसा नहीं होगा कि उनसे कोई चीज छूट जाए।