{"_id":"5f4e9e758ebc3e527550fdd9","slug":"facebook-has-announced-a-series-on-measures-intended-to-stop-its-misuse-during-the-myanmar-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार चुनाव को लेकर फेसबुक की तैयारी, गलत सूचनाओं पर होगा वार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार चुनाव को लेकर फेसबुक की तैयारी, गलत सूचनाओं पर होगा वार
Wed, 02 Sep 2020 12:48 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यांगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यांगून
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : Facebook
फेसबुक ने म्यांमार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का एलान किया है। फेसबुक ने कहा है कि वह अपने मंच पर म्यांमार चुनाव की गरिमा को बनाए रखेगी। साथ ही उसने घोषणा की है कि वह एक टीम का गठन भी करेगी जो इस देश की सिविल सोसायटी से जुड़ी होगी।
फेसबुक ने फैसला लिया है कि वह ऐसी सूचनाओं को हटा देगी चुनाव प्रक्रिया में वोटरों को प्रभावित करने का काम करती हो। गलत सूचनाओं और अफवाहों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा।
हेट स्पीच से मुकाबला करने के लिए फेसबुक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेगी। फेसबुक ने कहा है कि उसने 2020 की दूसरी तिमाही में म्यांमार में हेट स्पीच से जुड़े 2.8 लाख लेखों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
राजनीतिक विज्ञापन में पारदर्शिता लाने के लिए ऐसे सभी विज्ञापनों में 'भुगतान किया गया' (paid for by) का टैग लगा होगा। इससे पता चलेगा कि ये एक विज्ञापन है और इसे किसने दिया है।
गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए फेसबुक ने फैसला लिया है कि अगर कोई यूजर ऐसी कोई फोटो शेयर करता है जो एक साल पुरानी है और इसके कंटेंट में हिंसा हो, इन्हें तुरंत इसे हटाने का संदेश भेजा जाएगा। इससे हानिकारक और गलत सूचनाओं को शेयर किए जाने से रोकने में मदद मिलेगी।