फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook CEO Mark Zuckerberg buys 600 more acres on Kauai Hawaiian Islands, 1.5 Million People Against Zuckerberg To Save Culture

विरोध: जुकरबर्ग ने हवाई द्वीप में खरीदी 2,000 एकड़ जमीन, संस्कृति बचाने के लिए मार्क के खिलाफ जुटे 15 लाख लोग

Sun, 02 May 2021 08:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 02 May 2021 08:51 AM IST
सार

मार्क जुकरबर्ग ने हवाई आइलैंड स्टेट में 600 एकड़ जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 392 करोड़ रुपये है। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर हवाई में मार्क कुआई और पिला द्वीप में करीब 2000 एकड़ जमीन खरीद चुके हैं।

विज्ञापन
Facebook CEO Mark Zuckerberg buys 600 more acres on Kauai Hawaiian Islands, 1.5 Million People Against Zuckerberg To Save Culture
मार्क जुकरबर्ग

विस्तार

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के लिए एक जमीन सौदा भारी पड़ रहा है। दुनिया के पांचवें सबसे अमीर मार्क जुकरबर्ग ने हवाई आइलैंड स्टेट में 600 एकड़ जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 392 करोड़ रुपये है। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर हवाई में मार्क कुआई और पिला द्वीप में करीब 2000 एकड़ जमीन खरीद चुके हैं। इतने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने के बाद 15 लाख से ज्यादा लोग उनके खिलाफ उतर आए हैं, जिससे मार्क की मुश्किलें काफी बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन


हवाई आइलैंड में मार्क जुकरबर्ग के इतने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने को लेकर 15 लाख से ज्यादा लोग उनके विरोध में आ गए हैं। जमीन खरीदी के विरोध में ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर शुरू हो गए हैं। लोगों को लगता है कि जमीन के ज्यादातर हिस्से पर अगर किसी बाहरी का कब्जा होगा, तो राजशाही फिर लौट सकती है। इसका उनके जीवन पर असर पड़ेगा। हवाई में वर्ष 1895 तक राजशाही थी। बाद में हवाई अमेरिका में विलय हो गया।
विज्ञापन


डर: बाहरी लोग हवाई संस्कृति के लिए खतरा
मार्क जुकरबर्ग के विरोध का दूसरा कारण इस जमीन के मालिक को लेकर है। जमीन के पहले मालिक मिशनरी कपल अबनेर और लूसी विल्कॉक्स वर्ष 1837 में हवाई आए थे। 1975 में वायली कॉर्पोरेशन ने इनसे मालिकाना हक ले लिया और अब मार्क जुकरबर्ग को बेच दिया है। इसे लेकर लोगों का यह भी मानना है कि बाहरी लोग आकर हवाई और इसके द्वीपों को पहले खरीदते हैं फिर दूसरे बाहरी लोगों को ही बेचते हैं। इससे बाहरी लोगों की कम्युनिटी तैयार हो रही है, जो की हवाई की संस्कृति के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हवाई: कुल 8 आइलैंड में से 3 के मालिक जुकरबर्ग

बता दें कि 87 हजार कराेड़ रुपये की संपत्ति के मालिक मार्क इसी द्वीप पर सितंबर, 2014 में काउई आइलैंड और मार्च 2019 में पिला बीच पर 1400 एकड़ जमीन खरीद चुके हैं। हवाई में 8 आइलैंड हैं और काउई आइलैंड इसका चौथा सबसे बड़ा हिस्सा है। इनमें से तीन आईलैंड के मालिक जुकरबर्ग बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed