फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook adopted smile policy mandatory for employees to keep smile on face

फेसबुक ने अपनाई 'स्माइल पॉलिसी', कर्मचारियों को चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने का आदेश

Thu, 10 Jan 2019 02:15 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Thu, 10 Jan 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Facebook adopted smile policy mandatory for employees to keep smile on face
mark zuckerberg

कहा जाता है कि सफलता का एक सूत्र हमेशा याद रखना, चाहे कुछ भी हो जाए मगर अपनी मुस्कान मत खोना। फेसबुक के कर्मचारी भी इन दिनों इस मंत्र को अपनाकर ऑफिस का काम कर रहे हैं। दरअसल फेसबुक ने अपने दफ्तर में कर्मचारियों को हर परिस्थिति में चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने को कहा है। कंपनी का मानना है कि इससे ऑफिस का माहौल सकारात्मक होगा और बाजार की चुनौतियों का सामना वह अच्छी तरह से कर पाएंगे। 

विज्ञापन


सीईओ शेरिल सैंडबैग का मानना है कि खुद का उत्साहवर्धन करते रहने से हमारा काम अच्छे से रंग लाता है। पूर्व कर्मचारी ने बताया की कंपनी में काम करने के साथ-साथ टीम वर्क टास्क में भी भाग लेना जरुरी होता है। माहौल को सकारात्मक बनाए रखने के लिए छत पर नौ एकड़ में बगीचा बनाया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के बीच ऊर्जा बनाए रखने के लिए कंपनी के शीर्ष अधिकारी कर्मचारियों के बीच बैठकर लंच करते हैं।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि हंसाने से आत्मविशवास में वृद्धि होती है और इससे काम करने की इच्छा भी दोगुनी हो जाती है। टीम भावना बढ़ने के साथ-साथ कार्यक्षमता को प्रोत्साहन मिलता है और अपने बॉस से भी संवाद बेहतर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैंब्रिज एनालिटिका और डेटा लीक विवाद के बाद फेसबुक इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। लगभग आठ करोड़ यूजर्स के डेटा लीक के बाद कंपनी की खूब किरकिरी हुई थी जिसके बाद खुद मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed