फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Extremist preachers from countries like Pakistan to be blocked from entering UK: Report

UK: पाकिस्तान जैसे देशों के चरमपंथी प्रचारकों को प्रवेश करने से रोका जाएगा, योजना बना रही ब्रिटेन सरकार

Sun, 03 Mar 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 Mar 2024 11:06 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की सरकार चरमपंथी गतिविधियों में भारी वृद्धि को लेकर चिंतित है। सरकार अन्य देशों के सबसे खतरनाक चरमपंथियों की पहचान करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर रही है।

विज्ञापन
Extremist preachers from countries like Pakistan to be blocked from entering UK: Report
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन सरकार चरमपंथी गतिविधियों को रोकने के लिए योजना पर काम कर रही है। योजना के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया जैसे देशों के नफरत फैलाने वाले इस्लामी प्रचारकों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। एक प्रमुख अखबार की खबर में रविवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


'डेली टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार चरमपंथी गतिविधियों में भारी वृद्धि को लेकर चिंतित है। सरकार अन्य देशों के सबसे खतरनाक चरमपंथियों की पहचान करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर रही है। ताकि उन्हें 'वीजा चेतावनी सूची' (वीजा वार्निंग लिस्ट) में शामिल किया जा सके। 
विज्ञापन


नई योजना के तहत उन लोगों को ब्रिटेन में प्रवेश करने से मना कर दिया जाएगा, जिनका नाम इस सूची में शामिल होगा। खबर में यह खुलासा तब किया गया है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट से चेतावनी दी है कि उनके देश के लोकतांत्रिक और बहु-धार्मिक मूल्यों को चरमपंथियों से खतरा है। सुनक ने हाल ही में अपने भाषण में कहा था, हम इस देश में उन लोगों के प्रवेश को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे, जिनका मकसद देश के मूल्यों को कमजोर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने कहा, गृह मंत्री ने यहां वीजा पर रहने वाले लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर वे प्रदर्शनों के दौरान नफरत फैलाना चाहते हैं या लोगों को धमकाना चाहते हैं तो हम उनके यहां रहने का अधिकार छीन लेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस्राइल-हमास युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर रहे लोगों को यह चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, अब  समय आ गया है कि हम सभी बांटने वाली ताकतों का मुकाबला करने एकजुट हों। हमें उन चरमपंथियों का सामना करना होगा, जो हमें बांटना चाहते हैं। उन्होंने देश को आगाह किया था कि इस्लामी चरमपंथी और धुर दक्षिणपंथी एक दूसरे का हौंसला बढ़ाएंगे। 


फलस्तीन के समर्थन में शनिवार को हजारों लोग लंदन की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में 12 लोगों की गिरफ्तारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed