फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   extreme heatwave scorches united states southwest amid drought hits new record temperature

अमेरिका: सूखे के बीच दक्षिण-पश्चिम इलाके में भीषण गर्मी, तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Jun 2021 02:04 PM IST
सार

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम इलाके में तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली एक भीषण गर्मी ने नया खतरा पैदा कर दिया है। शुक्रवार को फीनिक्स के लिए 117 डिग्री पर रिकॉर्ड ऊंचाई का अनुमान लगाया गया था।

विज्ञापन
extreme heatwave scorches united states southwest amid drought hits new record temperature
सूखा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली एक भीषण गर्मी ने शुक्रवार को नया खतरा पैदा कर दिया है। इसका परिणाम यह हुआ कि बिजली प्रणाली विफलता के कगार पर पहुंची। अबतक रोशनी रखने में सक्षम कैलिफोर्निया पावर ग्रिड ऑपरेटर ने शुक्रवार को अपना नवीनतम फ्लेक्स अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन


इस अलर्ट के जरिए पावर ग्रिड ऑपरेटर ने कहा कि राज्य के घर मालिकों से मांग बढ़ने पर दोपहर और शाम को ऊर्जा बढ़ाने के लिए कहा। अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में सूखे के वर्षों के बीच आने वाली गर्मी ने कैलिफोर्निया और टेक्सास में पावर ग्रिड को प्रभावित किया है और जंगल की आग के प्रसार को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन


फीनिक्स गैर लाभकारी समूह के संचार आयोजक एमिली किर्कलैंड का कहना है कि रिकॉर्ड उच्च गर्मी, सोनोरन रेगिस्तान के माध्यम से जंगल की आग से निकलने वाले धुएं और सूखे की खबर के साथ यह कुछ हद तक सर्वनाश जैसा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे घर से लाइट रेल तक सिर्फ 10 मिनट की पैदल दूरी ने मुझे बैचेन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल वेदर सर्विस ने पांच राज्यों, कैलिफोर्निया, नेवादा, यूटा, एरिजोना और कोलोराडो के कुछ हिस्सों के लिए अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। इसके तहत बताया गया है कि 100 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर का तापमान खतरनाक हो सकता है।

इसके अलावा लॉस एंजिल्स के राष्ट्रीय मौसम सेवा स्टेशन ने ट्विटर पर कहा कि आंतरिक क्षेत्रों में शनिवार तक बहुत गर्म स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद अगले सप्ताह धीरे-धीरे ठंडक जारी रहेगी। तब तक सावधानी बरतें क्योंकि गर्मी जानलेवा हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे जरूरी बातें पानी पीते रखें और बच्चों और पालतू जानवरों को गर्म कार में कभी ना छोड़ें।


सॉल्ट लेक सिटी, पाम स्प्रिंग्स और अन्य जगहों पर तापमान रिकॉर्ड पहले ही टूट चुका है। शुक्रवार को फीनिक्स के लिए 117 डिग्री पर रिकॉर्ड ऊंचाई का अनुमान लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed