{"_id":"68774c88f9998b0df5037554","slug":"extorted-money-by-having-relations-with-buddhist-monks-blackmailed-thailand-police-arrested-the-woman-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand: बौद्ध भिक्षुओं से संबंध बनाकर ऐंठी रकम, किया ब्लैकमेल, थाईलैंड पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand: बौद्ध भिक्षुओं से संबंध बनाकर ऐंठी रकम, किया ब्लैकमेल, थाईलैंड पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
Wed, 16 Jul 2025 12:24 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:24 PM IST
सार
बैंकॉक के एक प्रमुख मंदिर के बौद्ध भिक्षु ने पिछले महीने अचानक पद छोड़ दिया था। इसके बाद पता लगा कि उसे एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बौद्ध भिक्षुओं को अपने जाल में फंसाकर संबंध बनाए और बाद संबंध छिपाने के लिए ब्लैकमेल करके रकम ऐंठी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी के बाद बौद्ध भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य व्रत के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रॉयल थाई पुलिस केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि दइस कांड ने नौ मठाधीशों और वरिष्ठ भिक्षुओं को बेनकाब किया है। उनको भिक्षु पद से हटा दिया गया है।
पुलिस ने हाल ही में बैंकॉक के उत्तर में नोनथाबुरी प्रांत से विलावान एम्सावत को उनके घर से गिरफ्तार किया। एम्सावत पर जबरन वसूली, धन शोधन और चोरी का सामान प्राप्त करने का आरोप है। एम्सावत को उत्तरी थाईलैंड में एक वरिष्ठ भिक्षु ने अपने मंदिर से संबंधित बैंक खाते से धनराशि भेजी थी। पुलिस ने बताया कि महिला विलावान वित्तीय लाभ के लिए जानबूझकर वरिष्ठ भिक्षुओं को निशाना बनाती है। विलावान के साथ संबंध शुरू करने के बाद कई भिक्षुओं ने बड़ी मात्रा में धनराशि उसके खाते में भेजी थी।
पुलिस ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विलावान के बैंक खातों में लगभग 385 मिलियन थाई बाट (11.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) आए। इसमें से अधिकांश धनराशि ऑनलाइन जुआ वेबसाइटों पर खर्च की गई। विलावन ने एक रिश्ते की बात स्वीकार की और कहा कि उन्होंने उस भिक्षु को पैसे दिए थे।
विज्ञापन
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
केंद्रीय जांच ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर जारूनकियात पंकेव ने कहा कि मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले महीने बैंकॉक के एक प्रसिद्ध मंदिर के भिक्षु ने अचानक अपना पद छोड़ दिया। जांच में सामने आया कि विलावन ने मठाधीश को उनके प्रेम संबंधों को लेकर ब्लैकमेल किया था। उसने मठाधीश को बताया कि वह गर्भवती है और उसने 72 लाख थाई बाट (222,000 अमेरिकी डॉलर) की आर्थिक मदद मांगी। विलावन के मोबाइल फोन की जांच में हजारों फोटो और वीडियो मिले, साथ ही कई चैट लॉग भी मिले, जिनसे कई भिक्षुओं के साथ उसके संबंधों का पता चला।
देशभर के भिक्षुओं की होगी जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो के डिप्टी कमिश्नर जारूनकियात ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने फेसबुक पर एक पेज बनाया है, जहां लोग दुर्व्यवहार करने वाले भिक्षुओं की सूचना दे सकते हैं। हम देश भर के भिक्षुओं की जांच करेंगे। मेरा मानना है कि इस जांच के व्यापक प्रभाव से बहुत सारे बदलाव आएंगे। वहीं कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने अधिकारियों को बौद्ध धर्म में विश्वास बहाल करने के लिए भिक्षुओं और मंदिरों, विशेष रूप से मंदिर के वित्त की पारदर्शिता से संबंधित मौजूदा कानूनों की समीक्षा करने और उन्हें सख्त बनाने पर विचार करने का आदेश दिया है।