विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा: ग्रीस से हमारे अहम रिश्ते, हम संबंधों को और मजबूत करेंगे
- पहली बार ग्रीस पहुंचे विदेश मंत्री ने दी आजादी की 200वीं वर्षगांठ की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीस के साथ रिश्तों को अहम बताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ के अपने इस खास मित्र के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बतौर विदेश मंत्री पहली बार ग्रीस पहुंचे जयशंकर ने प्रधानमंत्री कीरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात कर ग्रीस की आजादी की 200वीं वर्षगांठ की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग बढ़ाने व द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
ग्रीक सिटी टाइम्स के अनुसार, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने पीएम मोदी की ओर से मित्सोताकिस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आपके देश की स्वतंत्रता की 200वीं वर्षगांठ पर यहां होना सौभाग्य की बात है।
ग्रीस के साथ भारत के रिश्तों के दो अहम पहलू हैं। पहला, ग्रीस व भारत के बीच पारस्परिक एवं प्राकृतिक संबंध और दूसरा यूरोपीय संघ के साथ हमारे मजबूत होते रिश्ते। ग्रीस यूरोपीय संघ में एक अहम भूमिका रखता है और भारत के हितों पर प्रभावशाली राय पेश करता है। ग्रीस के पीएम मित्सोताकिस ने भी गर्मजोशी के साथ जयशंकर का स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह वक्त दोनों देशों के बीच पारस्परिक रिश्तों को आगे बढ़ाने का श्रेष्ठ समय है। इस दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
सौर सहयोग का भी एलान
ग्रीस के पीएम ने इस दौरान भारत की पहल अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन में सहयोग का भी एलान किया। उन्होंने कहा, भारत की यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान है और इसका हिस्सा बनकर हमें गौरव महसूस होगा। उन्होंने साथ ही यूएन में भारत की अस्थायी सदस्यता को भी महत्वपूर्ण बताया।
दूतावास के बाहर बापू की प्रतिमा का अनावरण करेंगे जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने ग्रीस में भारतीय दूतावास के बाहर लगाई गई महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। ग्रीस के प्रधानमंत्री ने इस प्रतिमा की स्थापना पर खुशी जाहिर की है। अनावरण के मौके पर उनके साथ ग्रीस के विदेश मंत्री निकोस डेंडियासो और एथेंस के मेयर कोस्टास बकोयनिस मौजूद रहे। इस मौके पर एस जयशंकर ने कहा कि 'महात्मा गांधी के संदेश की सार्वभौमिकता और कालातीतता को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।'
Joined FM @NikosDendias and Mayor of Athens @KBakoyannis at the unveiling of Mahatma Gandhi’s statue. The universality and timelessness of the Mahatma’s message is recognised around the world. pic.twitter.com/ze9Xlxr96O
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 26, 2021