फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister Dr S Jaishankar arrives in Kathmandu for 5th Joint Commission Meeting

नेपाल पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

Wed, 21 Aug 2019 01:47 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 21 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister Dr S Jaishankar arrives in Kathmandu for 5th Joint Commission Meeting
विदेश मंत्री एस जयशंकर नेपाल पहुंचे - फोटो : ANI

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 5वीं संयुक्त आयोग की बैठक के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए है। नेपाल के विदेश सचिव शंकर दास बैरागी और नेपाल में भारत के राजदूत नीलांबर आचार्य ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक 21- 22 अगस्त को काठमांडू में हो रहा है। डॉ एस जयशंकर और नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और अपने संबंधित प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन



नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त आयोग की बैठक द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, बिजली और जल संसाधन, संस्कृति, शिक्षा और आपसी हित के अन्य मामलों की समीक्षा करेगी। 


भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना जून 1987 में हुई थी। इसकी बैठकें नेपाल और भारत में बारी-बारी से आयोजित की जाती हैं। आयोग की अंतिम बैठक अक्टूबर 2016 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री डॉ जयशंकर नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री श्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे। नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री भी डॉ जयशंकर के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed