{"_id":"6028290b6b1ca7498f3f5653","slug":"explosive-fire-in-oil-tanker-on-afghan-iran-border-seven-people-injured-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: अफगान-ईरान सीमा पर तेल टैंकर में धमाके से लगी आग, सात लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: अफगान-ईरान सीमा पर तेल टैंकर में धमाके से लगी आग, सात लोग घायल
Sun, 14 Feb 2021 01:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हेरात
एजेंसी, हेरात
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
अफगान-ईरान सीमा पर आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के इस्लाम कला क्रासिंग पर तेल टैंकर में शनिवार को धमाका होने से अफगानिस्तान और ईरान सीमा पर आग की बड़ी बड़ी लपटें देख लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
500 से अधिक ट्रक आग की लपटों में आकर हुए भस्म
इस घटना में 500 से अधिक ट्रक जिनमें प्राकृतिक गैस और तेल भरा था वो जलकर भस्म हो गए। हादसे में सात लोगों के घायल होने की खबर है। हेरात प्रांत के गर्वनर वाहिद कताली ने बताया कि हादसा कैसे हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। भीषण आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटिंग एयरक्राफ्ट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने ईरान से आने वाली बिजली आपूर्ति रोकी
लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि राहत और बचाव दल के साथ एम्बुलेंस को घटना स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। हादसे की भयावहता देख अफगानिस्तान ने ईरान से आने वाली बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया।
विज्ञापन