फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explosion rocks apartment building in south Beirut as Israel says it carries out 'targeted strike'

Israel Strike: नेतन्याहू का युद्धविराम से इन्कार...सेना को दिया पूरी ताकत से हमले का आदेश; अब तक 630 की मौत

Thu, 26 Sep 2024 07:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Sep 2024 07:02 PM IST
सार

अमेरिका-फ्रांस व अन्य सहयोगियों की तरफ से 21 दिन के तत्काल युद्ध विराम के प्रस्ताव को इस्राइल ने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमारी सेना हिजबुल्ला पर पूरी ताकत से हमला कर रही है। हम अपने सभी लक्ष्य प्राप्त होने तक नहीं रुकेंगे। पीएम के निर्देश के बाद सेना प्रमुख ने कहा है कि लेबनान में जमीनी हमला भी करेंगे। हिंसक संघर्ष में अब तक 630 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Explosion rocks apartment building in south Beirut as Israel says it carries out 'targeted strike'
लेबनान की इमारत पर विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को पूरी ताकत से हमला करने का आदेश दिया है। इस बीच हिजबुल्ला को तबाह करने के मकसद से इस्राइल के लेबनान पर ताजा हमले में 23 सीरियाई कामगारों की मौत हो गई है। हमले में आठ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में युद्धविराम की खबरों को नकारते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि अमेरिका-फ्रांस की तरफ से जंग रोकने की मांग की गई थी, लेकिन हमने इसे स्वीकार नहीं किया है।

विज्ञापन


लेबनान पर जमीनी हमले करने की तैयारी
नेतन्याहू के बयान के बाद इस्राइली सैन्य प्रमुख हर्जई हालेवी ने कहा कि वह अब लेबनान पर जमीनी हमले करने की तैयारी कर रहे हैं। इस्राइली हमले में हिजबुल्ला वायु सेना का कमांडर मोहम्मद सरूर (एरियल कमांड के कमांडर) भी मारा गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध लंबा खिंचने का संकेत; मृतकों में एक चौथाई महिलाएं व बच्चे
इस्राइली सैन्य प्रमुख ने युद्ध लंबा खिंचने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला को नष्ट करना ही एकमात्र मकसद है। उनकी सेना जमीनी हमले करेगी। हालेवी ने कहा-हिजबुल्ला के हमलों की वजह से इस्राइली लोगों को घर छोड़ना पड़ा था। जब तक वे दोबारा वतन नहीं लौट आते, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। लेबनान के अधिकारियों के अनुसार इस्राइली हमले में चार दिनों में लेबनान में मरने वालों की संख्या 630 हो गई है। इनमें एक चौथाई महिलाएं व बच्चे हैं।

बेरूत में हमला, हिजबुल्ला का ड्रोन कमांडर ढेर
इससे पहले आई खबरों के मुताबिक इस्राइल ने बेरूत अपार्टमेंट इमारत पर हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक ड्रोन कमांडर को मार गिराया है। इस्राइली सेना ने इसका दावा किया है। दरअसल, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में गुरुवार को इस्राइली हमले में हिजबुल्ला कमांडर को निशाना बनाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, इस्राइल की सेना ने एलान किया कि  घोषणा की है कि वह लेबनान की राजधानी में जगह-जगह छापे मार रही है।

सूत्रों ने बताया कि हिजबुल्ला कमांडर को निशाना बनाकर इस्राइली हमला किया गया। यह एक सप्ताह में क्षेत्र में हिजबुल्ला कमांडरों को निशाना बनाकर किया गया चौथा हमला है। 21 दिनों के युद्ध विराम की बातचीत के बीच लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में 81 लोग मारे गए और 403 घायल हो गए थे।  इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई गांवों और कस्बों पर बमबारी की थी। साथ ही लेबनानी बेक्का को निशाना बनाकर हवाई हमले किए और कई शहरों पर छापा मारा था।


इससे पहले इस्राइली सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने रात के दौरान लेबनान में हिजबुल्ला के लगभग 75 ठिकानों पर हमला किया, जिसमें लेबनानी सशस्त्र समूह के गोला-बारूद के डिपो भी शामिल थे। इसके अलावा फलस्तीन में इस्राइली सेना ने हेब्रोन के एक शहर पर धावा बोला। सेना ने घरों पर छापा मारा और कई नागरिकों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed