{"_id":"5f95e9953a9ecb435e22e38b","slug":"explosion-in-russias-oil-tanker-three-crew-members-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के तेल टैंकर में विस्फोट, चालक दल के तीन सदस्य लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के तेल टैंकर में विस्फोट, चालक दल के तीन सदस्य लापता
Mon, 26 Oct 2020 02:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
तेल टैंकर - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के एक तेल टैंकर में आजोव सागर में विस्फोट हो गया। इस दौरान चालक दल के तीन लापता सदस्यों के लिए शनिवार को बचाव अभियान शुरू किया गया। रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि जनरल आजी असलानोव टैंकर में तब विस्फोट हुआ जब वह कवकाज बंदरगाह से रस्तोव-ऑन-डॉन बंदरगाह जा रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के चालक दल के 13 में से 10 सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि माना जा रहा है कि तीन सदस्य विस्फोट की वजह से पोत से बाहर जा गिरे। तीन बचाव पोत चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश में घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं। टैंकर एक ओर झुक गया है और उसे सीधा करने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
समुद्री अधिकारियों ने बताया कि टैंकर भरा हुआ नहीं था। पोत में पिछली बार के कारगो के वाष्प की वजह से विस्फोट होने का अंदेशा है। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि टैंकर से तेल का रिसाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन