फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake of 4.5 magnitude hit Myanmar latest world news in hindi

World News: म्यांमार में भूकंप के झटके, मालदीव के राष्ट्रपति ने भारतीय सैनिकों को हटाने पर शुरू की बातचीत

Sat, 28 Oct 2023 07:38 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 28 Oct 2023 07:38 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरें...

विज्ञापन
earthquake of 4.5 magnitude hit Myanmar latest world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान के काबुल शहर में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि काबुल के 18वें जिले के दश्त-ए-बारची इलाके में यह विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट एक स्पोर्ट्स हॉल में किया गया। 

विज्ञापन


म्यांमार में आया भूकंप
इधर, म्यांमार में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह 4:53 बजे भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

विज्ञापन

मालदीव के नए राष्ट्रपति की भारतीय सैनिकों को हटाने पर बातचीत शुरू
मालदीव ने अपनी सैन्य उपस्थिति को हटाने के लिए भारत के साथ बातचीत शुरू कर दी है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को ब्लूमबर्ग में छपे एक साक्षात्कार में कहा कि नई दिल्ली और बीजिंग दोनों इस क्षेत्र में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। पिछले माह राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह को अपदस्थ करने वाले मुइज्जू ने देश से भारतीय सैनिकों को हटाने का संकल्प लिया था। मालदीव में लगभग 70 भारतीय सैन्यकर्मी नई दिल्ली प्रायोजित रडार स्टेशनों और निगरानी विमानों का रखरखाव करते हैं।

मलयेशिया ने सुल्तान इब्राहिम को अगला राजा नियुक्त किया
मलयेशिया के शाही परिवारों ने दक्षिणी राज्य जोहोर के शक्तिशाली और मुखर सुल्तान इब्राहिम सुल्तान इस्कंदर को देश का अगला सम्राट चुना है। देश में सम्राट बड़े स्तर पर औपचारिक भूमिका निभाता है, लेकिन लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण हाल के वर्षों में राजशाही अधिक प्रभावशाली हो गई है। मलयेशिया में नौ शाही परिवारों के मुखिया बारी-बारी से पांच साल के कार्यकाल के लिए राजा बनते हैं।

आर्थिक तंगी से त्रस्त पीआईए ने खड़े किए बोइंग विमान
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। पैसे की तंगी के कारण चार बोइंग 777 विमानों को खड़ा कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, खड़े किए गए बोइंग 777 विमानों के रखरखाव की अनुमानित लागत 31 से 40 मिलियन पाकिस्तानी रुपये है। संकट तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) ने बकाया भुगतान के कारण एयरलाइन को ईंधन की आपूर्ति कम कर दी।

इराक में शिया नेता मुक्तादा ने की अमेरिकी दूतावास बंद करने की मांग
इस्राइल-हमास की जंग के बीच इराक के शिया नेता मुक्तादा अल सदर ने सरकार से अमेरिकी दूतावास बंद करने की मांग की है। सदर ने शुक्रवार को कहा कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांग नहीं मानी, तो वे अपने समर्थकों के साथ खुद कोई फैसला करेंगे। सदर इराक में लोकप्रिय धार्मिक नेता हैं। खासतौर पर वे इराक पर ईरान के प्रभाव के खिलाफ हैं।

हमलों के बाद न्यूयॉर्क शहर में सिखों ने की सुरक्षा की मांग
न्यूयॉर्क शहर में दो नस्ली हमलों की घटना के बाद सिख समुदाय ने सुरक्षा की मांग की है। सीबीएस न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि सिख समुदाय के लोगों और स्थानीय व्यापारियों ने रिचमंड हिल गुरुद्वारे के सामने एकत्रित होकर नफरती अपराधों से सुरक्षा की मांग की। पिछले सप्ताह मणि सिंह संधू (19) नामक सिख युुवक पर क्वींस में एक बस में बेरहमी से हमला किया गया था। हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, जब मैं घर से निकलता हूं तो सुरक्षित महसूस नहीं करता।

रूस का वर्ष 2027 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस का लक्ष्य 2027 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है। रूसी समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष उद्योग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में पुतिन ने कुछ महीनों पहले विफल रहे लूना-25 चांद मिशन के बावजूद चांद मिशन के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दिखाई है। शुरुआत में रूसी अंतरिक्ष स्टेशन के सिर्फ एक हिस्से का परिचालन शुरू हो सकता है।

अमेरिकी बमवर्षक विमान से मात्र 10 फीट दूरी से गुजरा चीनी जेट
अमेरिकी सेना ने कहा है कि मंगलवार को चीन का एक लड़ाकू जेट दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी बी-52 बमवर्षक विमान के 10 फीट के दायरे में आ गया। इस दौरान लगभग एक बड़ी दुर्घटना होते टली। सेना के मुताबिक शेनयांग जे-11 जुड़वां इंजन वाला लड़ाकू जेट अनियंत्रित गति से नीचे, सामने और बी-52 के काफी नजदीक उड़ान   भरते हुए आया। इससे दोनों विमान खतरे में पड़ गए। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड ने बृहस्पतिवार देर रात      जारी बयान में कहा, हमें चिंता है      कि यह पायलट इस बात से     अनजान था कि वह टक्कर के कितने करीब आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed