फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   explosion in Gwadar of Balochistan Pakistan news updates in Hindi

बलूचिस्तान: ग्वादर विस्फोट में दो बच्चों समेत तीन की मौत, चीनी नागरिकों को ले जा रहा वाहन था निशाना

Fri, 20 Aug 2021 10:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Aug 2021 10:32 PM IST
सार

बलूचिस्तान के ग्वादर में तेज धमाके की खबर है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
explosion in Gwadar of Balochistan Pakistan news updates in Hindi
बलोचिस्तान (फाइल) - फोटो : Samaa TV

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार देर शाम तेज धमाके की आवाज सुनी हुई। जानकारी के अनुसार यह धमाका ग्वादर एक्सप्रेस के पास हुआ। विस्फोट में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोट एक्सप्रेसवे पर निर्माण स्थल के पास खड़े एक वाहन के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती हमला था जिसे चीनी नागरिकों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। बलोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने एक ट्वीट में इस हमले की निंदा की। उन्होंने बताया कि दो बच्चों की मौत हुई है और एक चीनी नागरिक को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन


डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार ग्वादर पुलिस कंट्रोल रूम ने पहले बताया था कि तीन बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें जीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धमाका शाम करीब सात बजे हुआ था। इस हमले को आत्मघाती कहा जा रहा है लेकिन अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed