फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Experts arrived in Pakistan from France to investigate the plane crash

पाक विमान हादसा : हादसे की जांच के लिए फ्रांस से पहुंची विशेषज्ञों का दल

Tue, 26 May 2020 06:31 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 26 May 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Experts arrived in Pakistan from France to investigate the plane crash
पाकिस्तान में विमान हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ के तकनीक विशेषज्ञों का एक दल पाकिस्तान पहुंच गया है। इस विमान दुर्घटना में 97 लोग मारे गए थे। मीडिया में मंगलवार को आई खबरों में कहा गया है कि तकनीक विशेषज्ञों का एक दल देश आ चुका है।

विज्ञापन


जियो न्यूज की खबर के अनुसार, फ्रांस के तोउलोउस में स्थित एयरबस कार्यालय के विशेषज्ञ यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही विशेषज्ञ उस स्थान का निरीक्षण भी करेंगे जहां शुक्रवार को पीआईए का पीके-8303 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञ विमान दुर्घटना के कारणों की स्वतंत्र जांच करेंगे। कहा जा रहा है कि एयरबस ए-320 इंजन खराब हो जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद से ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने घटनास्थल को घेर लिया था और जांच होने तक वहां से कुछ भी हटाने पर पाबंदी लगा दी थी।
विज्ञापन


एयरबस ने ए-320 का संचालन करने वाली सभी एयरलाइनों को पत्र लिख कर कहा है कि वह पीआईए, एयर फ्रांस और इंजन निर्माता कंपनी सीएफएम इंटरनेशनल को पूरा सहयोग देगी। इस बीच, दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों के शव उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं। डीएनए पीरक्षण के जरिए अवशेषों की शिनाख्त की जा रही है क्योंकि बुरी तरह जले होने के कारण इनकी शिनाख्त मुश्किल है।गौरतलब है कि गत शुक्रवार को कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग से कुछ मिनट पहले विमान, मॉडल कॉलोनी के जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed