फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Exclusive: plan to attack pakistan ex pm Imran Khan was pre-determined news in hindi

Exclusive: इमरान खान पर हमले की फिराक में थे कई शूटर, पहले से तय था लॉन्ग मार्च को 'खूनी मार्च' में बदलना!

Thu, 03 Nov 2022 10:32 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

अमर उजाला डॉट कॉम ने इमरान खान के मार्च में शामिल लोगों से बातचीत की। लाहौर के जिस अस्पताल में इमरान खान का इलाज चल रहा है, वहां भी अमर उजाला ने की बात। इस दौरान पता चला कि यह पहले से ही तय हो गया था कि इमरान खान के लॉन्ग मार्च को 'खूनी मार्च' में बदलना है।
 

विज्ञापन
Exclusive: plan to attack pakistan ex pm Imran Khan was pre-determined news in hindi
Imran Khan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गोली चलाने वाला सिर्फ एक शूटर नहीं, बल्कि कई और लोग भी उनकी हत्या करने के लिए आए थे। जिनके पास एक नहीं बल्कि कई ऑटोमेटिक हथियार भी थे। यही नहीं शुक्रवार से शुरू हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च को लेकर पाकिस्तान के सियासी गलियारों से लेकर कई जगहों पर इस बात की पहले से ही चर्चा थी कि यह लॉन्ग मार्च 'खूनी मार्च' में तब्दील होने वाला है। अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान में अपने सूत्रों से कई ऐसी जानकारियां इकट्ठी की जो ना सिर्फ चौंकाने वाली हैं, बल्कि पाकिस्तान की 'खूनी सियासत' की परत दर परत खोलती चली गईं। फिलहाल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ऑपरेशन लाहौर में उनके अपने ही अस्पताल शौकत खानम में चल रहा है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला होने के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने पाकिस्तान में अपने सूत्रों से संपर्क कर इसकी असलियत जानने की कोशिश करनी शुरू की तो पाकिस्तान में होने वाले खूनी सियासी खेल का पर्दाफाश होता चला गया। पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों ने अपनी पहचान और नाम गुप्त रखने की शर्त के साथ बताया  कि पिछले शुक्रवार से शुरू हुए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मार्च मे इमरान खान पर जानलेवा हमला होगा, इसकी जानकारी पहले से ही पार्टी के लोगों को हो गई थी। पाकिस्तान के पूर्व सांसद फैजल वाडा ने तो इस बात का खुला एलान कर दिया था कि इमरान खान का शुरू होने वाला लॉन्ग मार्च "खूनी लॉन्ग मार्च" में तब्दील हो जाएगा। इस मार्च में शामिल सूत्र बताते हैं कि फैजल वाडा के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई थी। कहना है कि गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर हमला उनकी हत्या करने की साजिश ही थी। इस मार्च में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने अमर उजाला डॉट को बताया कि पाकिस्तान सरकार पर सवालिया निशान तो उठ ही रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है जिस शूटर को पकड़ा गया उसका वीडियो इतनी जल्दी आखिर कैसे रिलीज कर दिया गया। इमरान खान की पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सरकार की सोची समझी साजिश के चलते ही इमरान खान के ऊपर यह हमला कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जब यह घटना हुई, तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसके अलावा भी इमरान खान के कंटेनर के पास से कुछ और फायरिंग की भी आवाज में आई है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि अगर असलहा धारी शूटर को पकड़ लिया गया था, तो कंटेनर के पास से आई हुई फायरिंग किसने की। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़े नेता का कहना है कि इमरान खान को मारने के लिए ही एक नहीं बल्कि कई शूटर भेजे गए थे। जब एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तो कुछ अन्य शूटर गोलियां चलाते हुए भीड़ में घुस गए। पाकिस्तान में इमरान खान के ऊपर चली गोली के बाद पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पाकिस्तान में नइस घटना पर नजर रखने वाले लोगों से अमर उजाला डॉट कॉम ने विस्तार से बातचीत भी की। जिसमें यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या करने के लिए ही शूटर मौके पर भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी से जब यह सवाल किया गया कि क्या आईएसआई और पाकिस्तानी सेना का भी इसमें हाथ हो सकता है तो उनका जवाब था इमरान खान लगातार आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के निशाने पर तो बने ही हुए थे। हालांकि उक्त वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने इस पर बयान भी जारी कर दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इमरान खान ने अस्पताल के भीतर से जारी बयान के दौरान कहा है कि वह खून के आखिरी कतरे तक पाकिस्तान में लड़ाई जारी रखेंगे।


अमर उजाला डॉट कॉम ने लाहौर स्थित शौकत खानम अस्पताल के कुछ स्टाफ से भी बात की। शौकत खानम अस्पताल वहीं अस्पताल है, जहां पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सर्जरी चल रही है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ऑपरेशन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर फैशल कर रहे हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इमरान खान की सर्जरी के दौरान यह पाया गया कि उनकी हड्डी को छूती हुई गोली निकली है। इमरान खान के पैर में कितनी गोलियां है यह ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पता चल सकेगा। शौकत खानम अस्पताल को इमरान खान ने 1992 में पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने के बाद लाहौर में बनवाया था। पाकिस्तान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इमरान खान को अपने इलाज के दौरान सिर्फ इसी अस्पताल पर भरोसा था। इसीलिए घटनास्थल से तकरीबन 2 घंटे की दूरी के बाद भी वह अपना इलाज कराने के लिए शौकत खानम ही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed