{"_id":"65c306543201a8692f0b36ac","slug":"ex-staff-accuse-elon-musk-s-spacex-of-sexual-harassment-and-discrimination-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: 'वहां भेदभाव का माहौल...', स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने एलन मस्क की कंपनी पर लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: 'वहां भेदभाव का माहौल...', स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने एलन मस्क की कंपनी पर लगाया आरोप
Wed, 07 Feb 2024 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:56 AM IST
सार
कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार प्राधिकरण को दी गई शिकायत के अनुसार, स्पेसएक्स का माहौल डरावना है, जहां यौन उत्पीड़न के बारे में चुटकुले करना आम बात है। वहीं, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
elon musk
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने ट्वीट और बिजनेस डील को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, इस बार किसी बिजनेस डील को लेकर नहीं, बल्कि गंभीर आरोपों को लेकर वह चर्चा में हैं।दरअसल, स्पेसएक्स के पूर्व कर्मचारियों ने रॉकेट बनाने वाली कंपनी पर भेदभाव और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह है शिकायत
कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार प्राधिकरण को दी गई शिकायत के अनुसार, स्पेसएक्स का माहौल डरावना से है, जहां यौन उत्पीड़न के बारे में चुटकुले करना आम बात है। वहीं, महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम भुगतान किया जाता है। जब कुछ कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत दी तो उन्हें काम से निकाल दिया गया। इंजीनियरों ने कंपनी के माहौल पर सवाल उठाया है। उनका यह भी कहना है कि मस्क जो ऑनलाइन मजाक करते थे, उसे कंपनी में एक उदाहरण की तरह लिया जाता था।
विज्ञापन
पूर्व कर्मचारियों द्वारा कई महीने पहले दायर की गई सात शिकायतों के मामले में कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग ने जनवरी में एयरोस्पेस कंपनी को सूचित किया।
विज्ञापन
हर दिन पढ़ना पड़ता है पोस्ट
पेज हॉलैंड-थिलेन ने अपनी शिकायत में कहा, 'उत्पीड़न सीईओ एलन मस्क की आदत में हैं। उनके एक्स के खाते पर भी सार्वजनिक बयान दिए गए थे, जो महिलाओं, ट्रांसजेंडर और समलैंगिक लोगों के प्रति भद्दे और अपमानजनक थे।' थिलेन ने बताया कि उन्हें हर दिन अरबपति के एक्स खाते के पोस्ट को पढ़ना पड़ता था, क्योंकि उन्हें रोजाना स्पेसएक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट करनी होती थी।
पुरुषों को दी जाती है तवज्जो
इसके अलावा, उन्होंने काम की समीक्षा के बारे में भी बताया। थिलेन ने कहा, 'मेरे काम का श्रेय एक पुरुष सहयोगी ले रहा था, जबकि मुझे नीचा दिखाया जा रहा था। मैंने इस बारे में शिकायत भी दी थी और विनम्र होने के लिए कहा था।'
सुनवाई में देरी करने की कोशिश
एक अमेरिकी श्रम एजेंसी ने बताया कि जब कर्मचारियों ने कंपनी और मस्क के बारे में शिकायत दी तो उन्हें काम से बाहर निकाल दिया गया था। बता दें, स्पेसएक्स ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रीय श्रम संबंध बोर्ड के आरोप को गलत साबित करने और पांच मार्च के लिए निर्धारित मामले पर सुनवाई में देरी करने की कोशिश करने के लिए अदालत का रुख अपनाया था।
मस्क की कंपनी ने तर्क दिया कि नियामक बोर्ड की संरचना असंवैधानिक है और सुनवाई प्रक्रिया जूरी परीक्षण के लिए कंपनी के अधिकार का उल्लंघन करती है।